
पुणे के कारोबारी अविनाश भोंसले को CBI ने किया अरेस्ट, महाराष्ट्र के टॉप नेताओं के माने जाते हैं करीबी
AajTak
सीबीआई ने इस मामले में Radius Group के संजय छाबड़िया को गुरुवार को गिरफ्तार किया था. बाद में शुक्रवार को उन्हें सीबीआई की एक स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया. छाबड़िया को 6 मई तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया है. सीबीआई मामले में उनसे और पूछताछ कर रही है. छाबड़िया की कंपनी ने DHFL और Yes Bank से बड़ी मात्रा में लोन लिया था.
यस बैंक डीएचएफएल मामले में सीबीआई ने पुणे के कारोबारी अविनाश भोंसले को गिरफ्तार किया है. अविनाश भोंसले महाराष्ट्र के शीर्ष राजनेताओं के करीबी माने जाते हैं. सीबीआई ने यस बैंक डीएचएफएल मामले में भोसले के परिसर की तलाशी ली थी. सीबीआई ने मार्च 2020 में मामला दर्ज किया था.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 30 अप्रैल को मुंबई और पुणे में कई स्थानों पर छापेमारी की थी. CBI अधिकारियों ने बिल्डर और व्यवसायी शाहिद बलवा और पुणे स्थित व्यवसायी अविनाश भोसले से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की थी. सीबीआई ने मुंबई और पुणे में कुल आठ स्थानों पर छापेमारी की थी. सूत्रों के अनुसार, छापे यस बैंक डीएचएफएल मामले से जुड़े हुए हैं जिसमें रेडियस समूह के बिल्डर संजय छाबड़िया को अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था.
संजय छाबड़िया रेडियस ग्रुप के प्रमोटर हैं. रेडियस ग्रुप ने डीएचएफएल (दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड) और यस बैंक से भारी कर्ज लिया था. सीबीआई ने इस साल फरवरी में मुंबई और पुणे में संजय छाबड़िया और रेडियस ग्रुप से जुड़े छह स्थानों पर तलाशी ली थी.
सीबीआई यस बैंक को नुकसान पहुंचाने के लिए यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर और डीएचएफएल और उसके प्रमोटरों कपिल और धीरज वधावन की जांच कर रही है. जांच के दौरान यह पाया गया कि कपूर को डिबेंचर के लिए 650 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली थी, जिसे यस बैंक ने कपूर के निर्देश पर डीएचएफएल में बैंक द्वारा 3,700 करोड़ रुपये में खरीदा था. एक और 750 करोड़ यस बैंक द्वारा डीएचएफएल से जुड़ी कंपनी बिलीफ रियल्टर्स को दिए गए.
सूत्रों ने बताया कि रेडियस डेवलपर्स ने डीएचएफएल से करीब 3,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी साल 2020 में छाबड़िया से पूछताछ की थी और कपूर के साथ-साथ वधावन के खिलाफ मामले में उनका बयान दर्ज किया था.
ये है Yes Bank-DHFL Fraud मामला

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







