
'पीठ में छुरा घोंपना अमेरिका की आदत', PM मोदी के US दौरे से चीन को लगी मिर्ची
AajTak
ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित एक लेख में भारत को अमेरिका से सावधान रहने को कहा गया है. इस लेख में कहा गया है कि अमेरिका लंबे समय से चीन से निपटने के लिए भारत का सहारा लेता रहा है. लेकिन भारत को सावधान रहने की जरूरत है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर थे. इस दौरान अमेरिका ने दिल खोलकर पीएम मोदी का स्वागत किया. उनका यह दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक भी रहा. लेकिन अमेरिका से भारत की बढ़ती दोस्ती को लेकर अब चीन ने नसीहत दे डाली है. पड़ोसी देश चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अमेरिका से दोस्ती को लेकर भारत को चेताया है.
ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित एक लेख में भारत को अमेरिका से सावधान रहने को कहा गया है. इस लेख में कहा गया है कि अमेरिका लंबे समय से चीन से निपटने के लिए भारत का सहारा लेता रहा है. लेकिन भारत को अमेरिका से पूरी तरह से सावधान रहने की जरूरत है.
इस लेख में कहा गया कि अमेरिका की आदत है कि वह जियोपॉलिटिक्स को सत्ता और ताकत के चश्मे से देखता है. वह द्विपक्षीय संबंधों को लेनदेन की कसौटी पर परखता है. अमेरिका ऐसे देशों से गठजोड़ करता है, जिनसे उसे लाभ हो सके. अमेरिका फिर इन लाभों के आधार पर देशों को वरीयता देता है. इस लेख में अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर के हवाले से कहा गया कि उन्होंने एक बार कहा था कि अमेरिका का कोई स्थाई दोस्त नहीं है, उसके हित केवल स्थाई होते हैं.
स्वार्थों पर टिके हैं अमेरिका और भारत के रिश्ते
चीन के सरकारी अखबार में कहा गया कि अमेरिका दूसरे देशों की सद्भावना के बल पर सुपरपावर नहीं बना है बल्कि दूसरे देशों के डर को भुनाकर वह इस मुकाम तक पहुंचा है. लेकिन आज चीन को लेकर अमेरिका के खुद के डर की वजह से वह सहयोगी देशों की तलाश में है.
इस लिहाज से अमेरिका के लिए भारत बिल्कुल सही सहयोगी है क्योंकि भारत उसके सभी लक्ष्यों की पूर्ति कर सकता है. यही वजह है कि जहां एक तरफ अमेरिका भारत के प्रधानमंत्री मोदी की स्टेट विजिट के लिए रेड कार्पेट बिछा रहा था तो दूसरी तरफ विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्र का हवाला देकर अमेरिका एक प्रोपेगैंडा भी चला रहा था, जिसमें भारत और अमेरिका के साझा हितों और मूल्यों (चीन का विरोध) को पेश किया जा रहा था. मोदी भारत के पहले और दुनिया के तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने दो बार अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










