
पीएम मोदी महाकुंभ नहीं जाएंगे, 5 फरवरी को होना था प्रयागराज दौरा
AajTak
सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ में स्नान के लिए नहीं जाएंगे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी इस दिन (5 फरवरी) के अलावा किसी और दिन महाकुंभ में स्नान के लिए जा सकते हैं. हालांकि, अभी इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 5 फरवरी को प्रयागराज के महाकुंभ में जाने का प्रोग्राम था, लेकिन अब ये कैंसिल हो गया है. सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ में स्नान के लिए नहीं जाएंगे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी इस दिन (5 फरवरी) के अलावा किसी और दिन महाकुंभ में स्नान के लिए जा सकते हैं. हालांकि, अभी इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
वहीं, महाकुंभ में भगदड़ के बाद गुरुवार उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक समागम के लिए लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं. गुरुवार को भी महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए त्रिवेणी संगम और अन्य घाटों पर लाखों श्रद्धालु उमड़ पड़े.
यूपी सरकार के अनुसार, रात आठ बजे तक 2.06 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान किया. गुरुवार तक 29.64 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं.
अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को भीड़ का दबाव अपेक्षाकृत कम था और सभी पुलों को फिर से खोल दिया गया, जिससे मेला क्षेत्र के भीतर आवाजाही सुचारू हो गई.
मौनी अमावस्या के ब्रह्ममूहूर्त से पूर्व भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत और 60 के घायल होने के बाद भीड़ प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करते हुए, राज्य सरकार ने कहा कि 3, 12 और 26 फरवरी के विशेष स्नान के दिनों में प्रशासन द्वारा कोई वीआईपी प्रोटोकॉल लागू नहीं किया जाएगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












