
पीएम मोदी ने किया था गाजा पीस प्लान का स्वागत, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शेयर किया सोशल मीडिया पोस्ट
AajTak
गाजा में शांति के लिए अमेरिकी प्लान का स्वागत करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी की यह सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में जारी संघर्ष समाप्त कराने के लिए एक प्लान पेश किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के प्लान का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि भारत गाजा में संघर्ष खत्म कराने के लिए व्यापक योजना की घोषणा का स्वागत करता है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ पर पीएम मोदी का समर्थन वाला पोस्ट जस का तस शेयर किया है.
पीएम मोदी का यह पोस्ट शेयर करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रूथ पर अपनी तरफ से कोई शब्द नहीं जोड़ा है. ट्रंप का यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आया है, जब व्हाइट हाउस गाजा शांति योजनाके लिए वैश्विक स्तर पर समर्थन जुटाने के प्रयास में जुटा है. ट्रंप ने गाजा में शांति स्थापित करने के लिए अमेरिकी प्लान को अपने प्रशासन का सबसे साहसिक कदम बताया है.
ट्रंप के प्लान पर पीएम मोदी ने कहा कि यह ब्लूप्रिंट फिलिस्तीन और इजरायल के साथ ही पश्चिम एशियाई क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक और स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा. उन्होंने यह उम्मीद भी जताई थी कि सभी संबंधित पक्ष राष्ट्रपति ट्रंप की शांति के लिए इस पहल के पीछे एकजुट होंगे.
यह भी पढ़ें: ‘मुझे नोबेल पुरस्कार नहीं, गाजा में शांति चाहिए...’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
पीएम मोदी की इस सोशल मीडिया पोस्ट को गाजा में संघर्ष खत्म कराने के लिए वाशिंगटन के प्रयास को भारत के समर्थन की तरह भी देखा जा रहा है. इससे पहले ट्रंप ने प्लान का ऐलान करते हुए कहा था कि पूरे मध्य पूर्व को साइन कराना असंभव सा काम था, लेकिन यह हो गया है.
ट्रंप का प्लान क्या

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








