
पीएम मोदी को मिला त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च सम्मान, बोले- यहां बिहार से हैं कई साथियों के पूर्वज
AajTak
पीएम मोदी ने शाम को वहां की संसद को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित रेड हाउस में आपसे बात करने वाला पहला भारतीय प्रधान मंत्री होने पर मुझे गर्व है. इस ऐतिहासिक लाल इमारत ने स्वतंत्रता और सम्मान के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगों के संघर्ष और बलिदान को देखा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'The Order of the Republic of Trinidad & Tobago' से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें देश की यात्रा के दौरान प्रदान किया गया. इसे स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैं यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों की ओर से स्वीकार करता हूं."
दरअसल, त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला पसाद-बिस्सेसर ने पूरे मंत्रिमंडल के साथ पिआर्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया. स्वागत समारोह की खास बात यह रही कि सभी मंत्री पारंपरिक भारतीय परिधानों में नजर आए. एयरपोर्ट पर भारतीय पौराणिक पात्रों की वेशभूषा में कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जो पीएम मोदी के होटल पहुंचने तक जारी रहीं.
पीएम मोदी ने शाम को वहां की संसद को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित रेड हाउस में आपसे बात करने वाला पहला भारतीय प्रधान मंत्री होने पर मुझे गर्व है. इस ऐतिहासिक लाल इमारत ने स्वतंत्रता और सम्मान के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगों के संघर्ष और बलिदान को देखा है. हमारे दोनों राष्ट्र औपनिवेशिक शासन की छाया से निकलकर अपनी स्याही के रूप में साहस और अपनी कलम के रूप में लोकतंत्र के साथ अपनी कहानियाँ लिखने के लिए उभरे.
बिहार का योगदान दुनिया को राह दिखाता है
उन्होंने कहा कि आज, हमारे दोनों देश आधुनिक दुनिया में गौरवशाली लोकतंत्र और ताकत के स्तंभ के रूप में खड़े हैं. आप सभी जानते हैं कि भारत में लोकतंत्र सिर्फ एक राजनीतिक मॉडल भर नहीं है. हमारे लिए ये जीवन शैली है, हमारी हजारों वर्षों की महान विरासत है.
पीएम मोदी ने बिहार की विरासत पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बिहार की विरासत भारत और दुनिया का गौरव है. लोकतंत्र, राजनीति और कूटनीति जैसे कई क्षेत्रों में बिहार ने सदियों से दुनिया को राह दिखाई है. 21वीं सदी में भी बिहार से नए अवसर जन्म लेंगे. इस संसद में भी कई दोस्त ऐसे हैं, जो पूर्वज बिहार से हैं. वो बिहार जो महा-जनपदों अर्थात प्राचीन गणराज्यों की भूमि है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








