
'पीएम मोदी और मैं...', भारत आने से पहले पुतिन ने साफ कर दिया एजेंडा, US-यूरोप पर बरसे
AajTak
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत दौरे से पहले अपने एजेंडे को साफ़ कर दिया है. उन्होंने कहा कि इस दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आयात, व्यापार और दोनों देशों के आर्थिक सहयोग पर विस्तार से चर्चा होगी. इसके साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों पर गंभीर आरोप लगाए.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर भारत 4 दिसंबर को आएंगे. इस दौरान वह राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.
रूस के दूसरे सबसे बड़े बैंक वीटीबी के कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति पुतिन ने बताया कि उनकी और प्रधानमंत्री मोदी की जल्द मुलाक़ात होने वाली है. इस दौरान भारत के साथ व्यापार और आयात को लेकर विस्तृत चर्चा होगी.
उन्होंने कहा कि रूस अपनी 'स्वतंत्र आर्थिक नीति' पर काम करते रहेगा, जिसमें सिर्फ अपने देश के हित को ध्यान में रखा जाएगा. साथ ही उल्लेख किया कि बीते तीन सालों में भारत और चीन के साथ रूस का व्यापार में काफी बढ़ोतरी हुई है.
यूरोप पर सख्त बयान
पुतिन ने यूरोप पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर यूरोप युद्ध लड़ना चाहता है, तो हम अब तैयार हैं.” उन्होंने कहा कि यूरोपीय देशों की अब 'शांति की कोई योजना नहीं', बल्कि वे युद्ध को बढ़ावा दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पुतिन के देश का ये शहर को क्यों कहलाता है 'सिटी ऑफ द डेड', यहां जाने वाला नहीं लौटता!

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








