
पीएम मोदी और भारत से रिश्तों पर क्या बोले ब्रिटिश PM सुनक... हिन्दू धर्म को लेकर कही ये बात
AajTak
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक इंटरव्यू में अपने हिंदू होने पर बात की है. उन्होंने रूस यूक्रेन युद्ध, पीएम मोदी के साथ अपने रिश्तों समेत तमाम मुद्दों पर बात की है.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आ चुके हैं. भारत आने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने खालिस्तान मुद्दा, रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत का रुख, प्रधानमंत्री मोदी के साथ रिश्तों समेत तमाम मुद्दों पर अहम टिप्पणी की है. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वो एक प्राउड हिंदू हैं और भारत में रहने के दौरान वो यहां के मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे.
अपने हिंदू होने पर क्या बोले सुनक?
ऋषि सुनक हमेशा से हिंदू धर्म से अपने जुड़ाव पर बात करते रहे हैं. समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में सुनक ने कहा, मुझे हिंदू होने पर गर्व है और मेरी परवरिश इसी तरह हुई है. उम्मीद है कि अपनी इस भारत यात्रा में मैं मंदिर भी जा पाऊं. हाल ही में मैंने और मेरे बहन-भाईयों ने रक्षाबंधन मनाया. अभी भी मेरे पास सारी राखियां हैं. हालांकि, इस बार वक्त की कमी की वजह से मैं अच्छी तरह से जन्माष्टमी नहीं मना पाया. लेकिन मैं मंदिर जाकर इसकी भरपाई जरूर कर सकता हूं.
सुनक ने कहा, ये सारी चीजें मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है. मुझे लगता है कि आस्था से हर किसी की जिंदगी आसान होती है, खासकर जब आपका काम मेरी तरह तनाव वाला हो. धार्मिक आस्था से आपमें एक तरह की मजबूती आती है.
रूस- यूक्रेन युद्ध में भारत के रुख पर सुनक की टिप्पणी
रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत तटस्थ रहा है जिस पर अमेरिका समेत पश्चिमी देश आपत्ति जताते रहे हैं. रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत के रुख पर ऋषि सुनक ने कहा, 'भारत अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर क्या रुख अपनाता है, ये मैं नहीं तय कर सकता हूं. मुझे ये जरूर पता है कि भारत अंतरराष्ट्रीय कानून और नियमों की परवाह करने वाला और क्षेत्रीय संप्रभुता का सम्मान करने वाला देश है. ये कुछ ऐसे सार्वभौमिक मूल्य हैं जो हम सभी साझा करते हैं. मुझे लगता है कि भारत भी इन सभी बातों में विश्वास रखता है.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








