
पीएम नरेंद्र मोदी ने किया सरदारधाम भवन का उद्घाटन, लोगों को मिलेगा इन सुविधाओं का फायदा
Zee News
M Modi to inaugurate Sardardham building in Ahmedabad: परियोजना के पहले चरण की लागत 200 करोड़ रुपये है. यहां विश्वस्तरीय सुविधाएं होगीं. वहीं सरदारधाम फेज-2 छात्रालय के तहत यहां बेहतर नौकरी के इच्छुक ग्रामीण क्षेत्रों के लड़कियों और लड़कों को हॉस्टल की सुविधा प्रदान की जाएगी.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहमदाबाद (Ahmedabad) में सरदारधाम भवन (Sardar Dham Bhawan) का उद्घाटन किया. इसी दौरान सरदारधाम फेज-2 कन्या छात्रालय का भूमिपूजन भी किया गया. पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत देश में चल रहे गणपति उत्सव (Ganesh Utshav) और जैन समाज के पर्युषण पर्व की शुभकामाएं देते हुए की. पीएम ने आज के कार्यक्रम के जरिये अहमदाबाद को कई सौगातें दी है. वहीं इस धाम के पहले चरण की लागत 200 करोड़ है. इसी तरह सरदारधाम फेज-2 छात्रालय के तहत यहां बेहतर नौकरी के इच्छुक ग्रामीण क्षेत्रों के लड़कियों और लड़कों को हॉस्टल की सुविधा प्रदान की जाएगी. एक सत्र में करीब 1600 छात्र-छात्राओं को फायदा होगा. पाटीदार समाज द्वारा बनवाए गए इस काम्प्लेक्स में बेहद कम खर्च पर ट्रेनिंग और रहने की सुविधा दी जाएगी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










