
पीएम की मां के निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने जताया शोक, कहा- मुश्किल समय में हमारी दुआएं मोदी के साथ
AajTak
पीएम मोदी की मां हीरा बा का शुक्रवार को 100 साल की उम्र में निधन हो गया. हीरा बा के निधन पर जापान, नेपाल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस कठिन समय में उनकी दुआएं पीएम मोदी के साथ हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर कई राष्ट्र प्रमुखों ने दुख व्यक्त किया है. जापान, नेपाल, पाकिस्तान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि मैं और जिल बाइडेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक और संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. इस कठिन समय में हमारी दुआएं प्रधानमंत्री और उनके परिवार के साथ हैं.
पाक-नेपाल-जापान के पीएम ने जताया शोक
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भी हीरा बा के निधन पर शोक जताया था. शरीफ ने ट्वीट कर कहा, 'मां को खोने से बड़ा कोई दुख नहीं होता. मैं पीएम नरेंद्र मोदीजी की माताजी के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.'
शरीफ से पहले नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें हीरा बा के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख पहुंचा है. दुख की इस घड़ी में वे पीएम मोदी और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं. वहीं जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शोक जताते हुए लिखा, "मैं आपकी प्यारी मां के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे."
रूस और सिंगापुर के राजदूत ने भी जताया शोक

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









