
'पीएम का कम पढ़ा लिखा होना देश के लिए खतरनाक...', मनीष सिसोदिया ने जेल से लिखी चिट्ठी
AajTak
मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से लिखे अपने पत्र में कहा, आज हम 21वीं सदी में जी रहे हैं. दुनियाभर में विज्ञान टेक्नोलॉजी में हर रोज नई तरक्की हो रही है. सारी दुनिया एआई की बातें कर रही है. ऐसे में जब प्रधानमंत्री को ये कहते हुए सुनता हूं कि गंदे नाले में पाइप डालकर गंदी गैस से चाय या खाना बनाया जा सकता है, तो मेरा दिल बैठ जाता है. क्या गंदी गैस से चाय बनाई जा सकती है, नहीं!
दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम चिट्ठी लिखी है. सिसोदिया को दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया था. तिहाड़ जेल से लिखी चिट्ठी में सिसोदिया ने कहा कि पीएम का कम पढ़ा-लिखा होना देश के लिए बेहद खतरनाक है.
मनीष सिसोदिया ने कहा, मोदी जी विज्ञान की बातें नहीं समझते, वे शिक्षा का महत्व नहीं समझते. भारत की तरक्की के लिए पढ़ा-लिखा PM होना जरूरी है.
आप नेता सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से लिखे पत्र में कहा,
''आज हम 21वीं सदी में जी रहे हैं. दुनियाभर में विज्ञान टेक्नोलॉजी में हर रोज नई तरक्की हो रही है. सारी दुनिया एआई की बातें कर रही है. ऐसे में जब प्रधानमंत्री को ये कहते हुए सुनता हूं कि गंदे नाले में पाइप डालकर गंदी गैस से चाय या खाना बनाया जा सकता है, तो मेरा दिल बैठ जाता है. क्या गंदी गैस से चाय बनाई जा सकती है, नहीं! जब पीएम कहते हैं कि बादलों के पीछे उड़ते जहाजों को रडार नहीं पकड़ पाता तो पूरी दुनिया के लोगों में वो हास्य का पात्रॉ बनते हैं. स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे उनका मजाक बनाते हैं. उनके इस तरह के बयान देश के लिए बेहद खतरनाक हैं. इसके कई नुकसान हैं. जैसे पूरी दुनिया को पता चल जाता है कि भारत के पीएम कम पढ़े लिखे हैं. उनके इस तरह के बयान देश के लिए बेहद खतरनाक हैं. इसके कई नुकसान हैं. जैसे पूरी दुनिया को पता चल जाता है कि भारत के पीएम कम पढ़े लिखे हैं. उन्हें विज्ञान की बुनियादी जानकारी तक नहीं है. दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष जब पीएम मोदी से गले मिलते हैं, तो एक एक झप्पी की भारी कीमत लेकर चले जाते हैं. बदले में न जाने कितने कागजों पर साइन करवा लेते हैं, क्यों कि प्रधानमंत्री तो समझ ही नहीं पाते,क्योंकि वे कम पढ़े लिखे हैं. आज देश का युवा एस्पिरेशनल है. वो कुछ करना चाहते हैं, वो अवसर की तलाश में हैं. वो दुनिया जीतना चाहता है. साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कमाल करना चाहता है. क्या कम पढ़ा लिखा पीएम आज युवाओं के सपनों को पूरा करने की क्षमता रखता है. हाल के सालों में देशभर में 60000 हजार स्कूल बंद कर दिए गए. क्यों? एक तरफ देश की आबादी बढ़ रही है, तो सरकारी स्कूलों की संख्या बढ़ानी चाहिए थी. अगर स्कूलों का स्तर अच्छा कर दिया जाता, तो लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकाल कर सरकारी स्कूलों में भेजना शुरू कर देते जैसा कि दिल्ली में होने लगा है. लेकिन देशभर में स्कूलों का बंद होना खतरे की घंटी है. इससे पता चलता है कि शिक्षा सरकार की प्राथमिकता नहीं है. अगर हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं देंगे, तो क्या भारत तरक्की कर सकता है, कभी नहीं.''
सिसोदिया ने आगे लिखा, ''मैंने पीएम मोदी का एक वीडियो देखा था, इसमें वो बड़े गर्व से कह रहे थे कि वे पढ़े लिखे नहीं हैं. केवल गांव के स्कूल तक ही उनकी शिक्षा हुई. क्या अनपढ़ या कम पढ़ा लिखा होना गर्व की बात है? जिस देश के पीएम को कम पढ़े लिखे होने पर गर्व हो, उस देश में एक आदमी के बच्चे के लिए अच्छी शिक्षा का कभी इंतजाम नहीं किया जाएगा. हाल ही के सालों में 60 हजार स्कूलों का बंद होना इसका जीता जागता प्रभाव है. ऐसे में मेरा भारत कैसे तरक्की करेगा. आप अपनी छोटी से कंपनी के लिए एक मैनेजर रखने के लिए भी एक पढ़े लिखे व्यक्ति को रखते हैं, क्या देश के सबसे बड़े मैनेजर का पढ़ा लिखा नहीं होना चाहिए.''

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



