
पिता लोकलाज और प्रेमी शादी की वजह से छुड़ाना चाहता था पीछा, दोनों ने कर दी गर्भवती लड़की की हत्या
AajTak
रायगढ़ से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पिता ने बेटी के प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. पिता लोकलाज की वजह से बेटी से छुटकार चाहता था और प्रेमी पर लड़की बार-बार शादी का दबाव बना रही थी. पुलिस ने दोनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
छत्तसीगढ़ के रायगढ़ से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पिता ने अपनी बेटी के प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि लड़की गर्भवती थी. पिता लोकलाज की वजह से बेटी से छुटकार चाहता था और प्रेमी पर लड़की बार-बार शादी का दबाव बना रही थी.
पुलिस को घटना स्थल से मिले थे अहम सुराग
पुलिस ने बताया कि लड़की की हत्या उसका दुपट्टा खींचने के दौरान दम घुटने से हुई थी. शुरुआत में हत्या को छुपाने के लिए आरोपी पिता अजीबो-गरीब बयान दे रहा था. लड़की के पिता रामरतन चौहान ने हत्या के दिन खुद कापू थाना आकर अपनी बेटी के शव को घर के पीछे पड़े होने की जानकारी दी थी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच की. घटना स्थल से पुलिस को कई सबूत मिले थे. जिनका गहराई से अध्ययन किया गया. उससे यह साफ हो गया था कि यह मामला हत्या का है.
मृतक लड़की के पिता रामरतन चौहान ने पुलिस को बताया था कि 28 जुलाई की शाम उनकी बेटी टिकली चौहान सिंह एक युवक से फोन पर बात करते-करते घर से निकली और फिर वापस नहीं आई. कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि घर के पीछे बेटी की लाश पड़ी है. पुलिस ने जांच के दौरान मृतिका के जीजा छोटे लाल ने पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया. जीजा ने पुलिस को बताया था कि 28 जुलाई की शाम जब टिकली घर से निकली तो उसके पीछे पीछे पिता राम रतन चौहान भी गया था. ये बात मृत टिकली के पिता ने पुलिस को बयान देते हुए छुपा ली थी.
दोनों के बयान अलग अलग होने पर पुलिस ने पिता राम रतन चौहान से फिर से पूछताछ की तब उसने बेटी की हत्या की बात स्वीकार कर ली. राम रतन चौहान ने बताया कि इस हत्या में बेटी का प्रेमी प्रेमी वीके सिंह यादव भी साथ था. सामाजिक बदनामी के डर से उसने लड़की के शव को गांव के पास गड्ढे में फेंक दिया था क्योंकि वह गर्भवती थी.
लड़की की हत्या के आरोप में पिता और प्रेमी गिरफ्तार

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




