
पिछली बार की तरह झारखंड चुनाव में बीजेपी को फिर मुश्किल, ये हैं 5 कारण । opinion
AajTak
झारखंड विधानसभा चुनावों में इस बार भी बीजेपी के कभी कोर वोटर्स रहा आदिवासी समुदाय पार्टी के नजदीक नहीं आते दिख रहा है. इसके साथ ही कुछ और ऐसे कारण हैं जिनके चलते झारखंड में एनडीए की राह आसान नहीं है.
झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर चुनाव प्रचार अपने चरम पर है. यहां पर एनडीए गठबंधन जिसमें बीजेपी, आजसू और जेडीयू शामिल हैं का मुकाबला झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन से है. झारखंड में इन दोनों गठबंधन के अलावा जेकेएलएम जैसी पार्टियां भी मैदान में उतरी है, जो मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में जुटी हैं. 2019 के विधानसभा चुनावों में यहां झामुमो और कांग्रेस गठबंधन को 47 सीटें मिली थीं जबकि बीजेपी 25 सीटों पर ही सिमट गई थी. हरियाणा फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी के हौसले बुलंद हैं.फिलहाल यहां हरियाणा जैसा एंटी इंकंबेंसी फैक्टर से भी बीजेपी को नहीं जूझना है क्यों कि पिछले 5 सालों से बीजेपी यहां सत्ता से दूर चल रही है. फिर भी झारखंड की सत्ता में वापसी के लिए बीजेपी को लोहे के चने चबाने पड़ रहे हैं. फिर भी पार्टी के लिए झारखंड की राह आसान नहीं है.
1- झारखंड के आदिवासियों से बीजेपी को कितनी आस
झारखंड एक आदिवासी बहुल राज्य के रूप में जाना जाता है. 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां पर आदिवासी करीब 26 प्रतिशत हैं.झारखंड में विधानसभा की 81 में से 28 सीट आदिवासियों के लिए रिजर्व है. इस तरह इस राज्य में सत्ता की चाभी आदिवासियों के पास ही है. यहां 2005 से लेकर अब तक के हर चुनाव में आदिवासी ही मुद्दा रहा है. पर इस बार लोकसभा चुनावों में बीजेपी के प्रति आदिवासियों की नाराजगी स्पष्ट तौर पर दिखी .अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों में एक भी भाजपा को नहीं मिलना यही दिखाता है कि पार्टी से आदिवासियों की नाराजगी खत्म नहीं हुई है. 2019 के विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज का कुछ ऐसा ही मूड था. तब भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ रहे सभी ट्राइबल उम्मीदवार हार गए थे. इस बार लोकसभा चुनाव में आदिवासी समाज से ही आने वाले झारखंड के दो बार सीएम रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा चुनाव तक नहीं जीत पाए.
आम तौर पर झारखंड में अब तक बाबू लाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, शिबू सोरेन, मधु कोड़ा, हेमंत सोरेन, चंपई सोरेन जैसे आदिवासी प्रदेश की बागडोर संभालते रहे हैं. केवल एक बार रघुबर दास के रूप में प्रदेश को एक गैर आदिवासी सीएम मिला था.बाकी के सभी 6 मुख्यमंत्री आदिवासी समुदाय से ही ताल्लुक रखते हैं. दिलचस्प बात है कि इनमें से चार पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, बाबू लाल मरांडी, चंपई सोरेन और मधु कोड़ा अभी बीजेपी में हैं. इन आदिवासी मुख्यमंत्रियों के अलावा कुछ और कद्दावर आदिवासी नेता लोबिन हेम्ब्रम, सीता सोरेन, गीता कोड़ा को भी बीजेपी ने पार्टी में शामिल कराया है. इसके बाद भी अगर बीजेपी को आदिवासी वोट नहीं मिलता दिख रहा है तो इसका क्या कारण हो सकता है?
2- मइया सम्मान योजना और अबुआ आवास योजना
मध्य प्रदेश में बीजेपी की लगातार चौथी बार जीत के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली स्कीम का कमाल बताया गया था. उसके बाद कई राज्यों में इस तरह की स्कीम शुरू की गई. महाराष्ट्र में लड़की बहिन योजना इसी का परिणाम है. इसी तरह झारखंड में भी मइया सम्मान योजना की शुरूआत की गई है. झारखंड सरकार ने अगस्त महीने से करीब 8 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये भेज रही है. इसी तरह गरीब परिवार के लोगों को के लिए करीब 20 लाख मुफ्त घर बनाने की योजना है. अबुआ आवास योजना और मइया सम्मान योजना हेमंत सोरेन के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



