
पिछड़ गए ऋषि सुनक, लिज ट्रस को 34 पॉइंट की बढ़त, ब्रिटिश पीएम की रेस में रोमांच
AajTak
YouGov के सर्वे में लिज ट्रस को 60% वोट मिले हैं. जबकि ऋषि सुनक के पक्ष में सिर्फ 26% वोट पड़े. यानी वे इस सर्वे में 34 पॉइंट पीछे नजर आ रहे हैं. ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. अभी ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार है. 5 सितंबर को ब्रिटेन में नए पीएम और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता का ऐलान होगा.
ब्रिटेन के पीएम की रेस में ऋषि सुनक पिछड़ते नजर आ रहे हैं. हाल ही में हुए एक सर्व में विदेश सचिव लिज ट्रस से 34 पॉइंट पिछड़ते नजर आ रहे हैं. YouGov द्वारा किए गए सर्वे में करीब 60% लोगों ने ब्रिटेन के नए पीएम के तौर पर लिज ट्रस को अपनी पसंद बताया है.
YouGov के सर्वे में लिज ट्रस को 60% वोट मिले हैं. जबकि ऋषि सुनक के पक्ष में सिर्फ 26% वोट पड़े. यानी वे इस सर्वे में 34 पॉइंट पीछे नजर आ रहे हैं. ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. अभी ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार है. 5 सितंबर को ब्रिटेन में नए पीएम और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता का ऐलान होगा.
दो चरणों में होता है चुनाव ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के नेता का चुनाव दो चरणों में होता है. पहले चरण में पार्टी के सांसद वोट देते हैं. वोटिंग की प्रक्रिया तब तक चलती रहती है, जब तक दो उम्मीदवार न रह जाएं. इस बार 5 चरणों में वोटिंग हुई. इसके बाद दो उम्मीदवार ऋषि सुनक और लिज ट्रस आखिरी रेस में रह गए हैं. खास बात ये है कि इन सभी 5 चरणों में ऋषि सुनक सांसदों की पहली पसंद रहे. अब यह चरण पूरा हो चुका है. दोनों उम्मीदवार देशभर में रैलियां कर पार्टी के सदस्यों से वोट मांग रहे हैं.
दरअसल, दूसरे चरण में पार्टी के सदस्यों की ही भूमिका है. कंजर्वेटिव पार्टी के 1.8 लाख सदस्य पोस्टल वोट के जरिए इन उम्मीदवारों में एक को अपना नेता चुनेंगे. दोनों उम्मीदवारों में जिन्हें सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, वह पार्टी का नेता और अगला पीएम बनेगा. हालांकि, वोटिंग से पहले तमाम सर्वे सामने आए हैं, इनमें ऋषि सुनक पिछड़ते नजर आ रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









