
पिंक साड़ी पहन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अंजली भाभी ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
एक्ट्रेस सुनयना फौजदार कुछ समय पहले ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से जुड़ी हैं. सुनयना अपने इस किरदार के लिए खासी उत्साहित हैं. सुनयना के असल जिंदगी की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं. साल 2007 से सुनयना टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हैं. शो में यह अंजली भाभी का रोल निभा रही हैं. दर्शक भी इन्हें अब काफी पसंद करने लगे हैं.
एक्ट्रेस सुनयना फौजदार कुछ समय पहले ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से जुड़ी हैं. सुनयना अपने इस किरदार के लिए खासी उत्साहित हैं. सुनयना के असल जिंदगी की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं. साल 2007 से सुनयना टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हैं. शो में यह अंजली भाभी का रोल निभा रही हैं. दर्शक भी इन्हें अब काफी पसंद करने लगे हैं. इंस्टाग्राम पर सुनयना ने खुद का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पिंक साड़ी पहन डांस करती नजर आ रही हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












