
पार्टी वर्कर से समलैंगिक संबंध, 2 करोड़ का लालच और ब्लैकमेलिंग की कहानी... बाप-भाई से आगे निकला सूरज रेवन्ना!
AajTak
कर्नाटक के चर्चित सेक्स स्कैंडल में फंसे जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना ने रविवार को अपने परिवार के खिलाफ साजिश रचे जाने की बात कही है. शनिवार को उनके छोटे बेटे एमएलसी सूरज रेवन्ना के खिलाफ एक पार्टी वर्कर ने जबरन समलैंगिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था.
कर्नाटक के चर्चित सेक्स स्कैंडल में रेवन्ना परिवार के तीन सदस्यों का नाम फंस चुका है. पहले सैकड़ों महिलाओं के यौन शोषण के मामले में जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना और उनके बड़े बेटे प्रज्वल रेवन्ना का नाम आया और अब उनके छोटे बेटे सूरज रेवन्ना के खिलाफ भी सनसनीखेज आरोप लग गया है. एक पार्टी वर्कर ने सूरज पर जबरन उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. इस मामले में हासन के होलनरसिपुरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 377, 342, 506 और 34 के तहत केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया है.
अपने छोटे बेटे सूरज की गिरफ्तारी के बाद एचडी रेवन्ना ने रविवार को अपने परिवार के खिलाफ साजिश रचे जाने की बात कही है. उनका कहना है कि उनके बेटे को साजिश के तहत फंसाया गया है. उन्हें भगवान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देने से बचते हुए उन्होंने कहा कि जब समय आएगा तो वह सब कुछ बता देंगे. उन्होंने कहा, "मैं किसी भी बात पर प्रतिक्रिया नहीं दूंगा. सीआईडी को जांच करने दीजिए. किसने कहा कि जांच मत करो? मैं इस पर अभी कुछ नहीं कहूंगा. मैं न्यायपालिका का सम्मान करता हूं.''
एचडी रेवन्ना ने कहा- मैं ऐसी साजिशों से नहीं डरूंगा!
उन्होंने आगे कहा, "मैं ऐसी साजिशों से नहीं डरूंगा. मैं जानता हूं कि यह क्या है. सब समय तय करेगा." यह पूछे जाने पर कि साजिश कौन कर रहा है, तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता, मैं इसे आप पर छोड़ता हूं. मेरा बेटा सूरज पहले ही पुलिस के पास गया था. सभी जानते हैं कि पिछले कुछ दिनों में क्या हुआ है." सूरज रेवन्ना ने भी अपने उपर लगे सभी आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन किया है. उन्होंने पहले ही शिकायतकर्ता के खिलाफ केस किया था.
पार्टी वर्कर ने लगाया समलैंगिक संबंध बनाने का आरोप
जेडीएस के एक पार्टी वर्कर ने हासन के होलनरसिपुरा पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई है. उसने तहरीर में लिखा है, ''सूरज रेवन्ना ने मुझे 16 जून को अपने फार्म हाउस पर बुलाया था. वहां उन्होंने बहुत अच्छे से बात की, लेकिन मैं तब हैरान रह गया जब उन्होंने अपना हाथ मेरे कंधे पर रख दिया और मेरे कानों को छूने लगे. मैं डर गया. उन्होने कहा कि चिंता मत करो, मैं तुम्हारे साथ रहूंगा. फिर उन्होंने मेरे होंठ को चूमना और काटना शुरू कर दिया. मैंने उन्हें धक्का देकर दूर धकेल दिया. इस पर वो चिल्लाने लगे. उन्होंने कहा कि तुम फार्महाउस में अकेले हो. तुम मेरे बारे में नहीं जानते.''

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










