पार्टी और सिंबल पर कब्जा... फिर भी शिवसेना भवन का मालिक क्यों नहीं बन सकता शिंदे गुट?
AajTak
शिवसेना की विरासत पर कानूनी लड़ाई के बाद अब पार्टी की संपत्ति और फंड पर शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के बीच जंग नजर आ रही है. चुनाव आयोग (ECI) द्वारा शिंदे गुट को पार्टी का नाम और 'धनुष और तीर' चिह्न दिए जाने के बाद सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने विधानसभा में पार्टी विधायक दल के कार्यालय पर कब्जा कर लिया.
पार्टी का नाम और पहचान वाली लड़ाई में जीत हासिल होने के बाद अब शिंदे गुट ने विधानसभा में शिवसेना के पार्टी दफ्तर पर भी कब्जा जमा लिया है. इस कदम के साथ उन्होंने भविष्य की सियासत को लेकर अपना इरादा जता दिया है. क्योंकि चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव गुट की सुप्रीम कोर्ट में अपील के बाद ये बात तो एकदम साफ है कि महाराष्ट्र में शिवसेना वाला संघर्ष जल्द थमने वाला नहीं है. चुनाव चिन्ह के बाद दफ्तरों, इमारतों पर कब्जे की जंग शुरू हो गई है. शिवसेना के कार्यालय, शाखा, डोनेशन, संपत्ति और फंड पर दावा उद्धव गुट के लिए चिंता का प्रमुख कारण बना हुआ है.
हालांकि जानकारों की माने तो शिंदे गुट पार्टी और सिंबल पर कब्जे के बाद भी शिवसेना भवन और अन्य संपत्तियों का मालिक नहीं बन सकता. कारण, शिवसेना के अधिकांश संपत्ति किसी राजनीतिक पार्टी के नाम नहीं बल्कि अलग-अलग ट्रस्ट के नाम पर हैं और इसलिए इन पर शिवसेना बतौर राजनीतिक पार्टी दावा नहीं कर सकती. इन ट्रस्ट में उद्धव ठाकरे समेत उनके गुट के तामाम लोग शामिल हैं.
दरअसल, शिवसेना की विरासत पर कानूनी लड़ाई के बाद अब पार्टी की संपत्ति और फंड पर शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के बीच जंग नजर आ रही है. चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा शिंदे गुट को पार्टी का नाम और 'धनुष और तीर' चिह्न दिए जाने के बाद सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने विधानसभा में पार्टी विधायक दल के कार्यालय पर कब्जा कर लिया. लेकिन जानकारों की मानें तो कानूनी रूप से शिंदे गुट शिवसेना भवन और अन्य संपत्तियों का मालिक नहीं बन सकता.
मुंबई के वकील ने दायर की शिकायत में दी जानकारी
पार्टी कार्यालयों पर विवाद के बीच मुंबई के एक वकील योगेश देशपांडे द्वारा हाल ही में सिटी चैरिटी कमिश्नर के पास दायर की गई शिकायत से पता चला है कि मुंबई में स्थित शिवसेना भवन शिव सेवा ट्रस्ट के स्वामित्व में है. इस शिकायत में बताया गया है कि कैसे एक सार्वजनिक ट्रस्ट की संपत्ति को कई दशकों तक एक राजनीतिक कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. माना जा रहा है कि महाराष्ट्र पब्लिक ट्रस्ट एक्ट दोनों गुटों का दावों में बाधा उत्पन्न कर सकता है.
ट्रस्ट में इन लोगों ने नाम शामिल

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









