
'पानी पाकिस्तानियों का बुनियादी अधिकार, अगर...', भारत को असीम मुनीर की नई गीदड़भभकी
AajTak
सिंधु जल संधि को स्थगित करने के भारत के कदम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने इसे लक्ष्मण रेखा बताया और कहा कि इस्लामाबाद पानी से संबंधित मामलों पर कभी भी झुकेगा नहीं. मुनीर ने कहा कि पानी पाकिस्तान की रेड लाइन है और हम 240 मिलियन पाकिस्तानियों के इस बुनियादी अधिकार पर कोई समझौता नहीं होने देंगे.
भारत और पाकिस्तान के युद्ध विराम समझौते पर पहुंचने के कुछ सप्ताह बाद, पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने कहा है कि इस्लामाबाद दक्षिण एशियाई क्षेत्र में भारतीय आधिपत्य को कभी स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान सिंधु जल संधि के मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करेगा, क्योंकि यह सीधे तौर पर देश के 240 मिलियन नागरिकों के मौलिक अधिकारों से जुड़ा हुआ है. पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, असीम मुनीर ने ये टिप्पणियां विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, प्रधानाचार्यों, वरिष्ठ शिक्षकों और शिक्षाविदों के साथ चर्चा के दौरान कीं.
सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) को स्थगित करने के भारत के कदम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए असीम मुनीर ने इसे पाकिस्तान के लिए लक्ष्मण रेखा बताया और कहा कि इस्लामाबाद पानी से संबंधित मामलों पर कभी भी झुकेगा नहीं. मुनीर ने कहा, 'पानी पाकिस्तान की रेड लाइन है और हम 240 मिलियन पाकिस्तानियों के इस बुनियादी अधिकार पर कोई समझौता नहीं होने देंगे.' जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा 26 पर्यटकों की हत्या के एक दिन बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 1960 में हुई सिंधु जल संधि को निलंबित करने का निर्णय लिया था.
यह भी पढ़ें: 'फजर की नमाज से पहले ही भारत ने अटैक...', शहबाज ने कुबूला एक और सच, आसिम मुनीर को बीच भाषण करवा दिया खड़ा
बूलचिस्तान में विद्रोह के लिए भारत जिम्मेदार: मुनीर
यह जानते हुए कि पाकिस्तान विक्टिम कार्ड खेलेगा, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद की कूटनीति के लिए तथा सिंधु जल संधि के निलंबन पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए दुनिया के विभिन्न देशों में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं. सिंधु जल संधि छह नदियों- सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलुज के पानी का भारत और पाकिस्तान के बीच बंटवारा और प्रबंधन पर आधारित है. नई दिल्ली द्वारा संधि को निलंबित किये जाने के बाद पाकिस्तानी नेताओं ने बार-बार भारत को चेतावनियाँ जारी की हैं. पाकिस्तानी सेना के फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने बलूचिस्तान की स्थिति के बारे में भी बात की, जहां बलूच विद्रोहियों के भीषण हमलों ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है.
भारत के साथ संघर्ष में अल्लाह ने PAK की मदद की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











