
पाकिस्तान को सबक सिखाने से पहले भारत के राजनीतिक अखाड़े में ही दो-दो हाथ शुरू
AajTak
पहलगाम हमले के बाद देश भर में पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग जोर शोर से हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की घोषणा की है - लेकिन, पार्टी-पॉलिटिक्स का अपना अलग ही मिजाज है, और वो चालू है.
पहलगाम अटैक पर, बड़े ही भावुक होकर उमर अब्दुल्ला ने कहा है, क्या जवाब दूं मैं उस नेवी अफसर की विधवा को, उस छोटे बच्चे को जिसने अपनी पिता को खून में लथपथ देखा है.
अब्दुल्ला ने कहा, 26 साल में पहली बार जम्मू-कश्मीर में किसी हमले के बाद मैंने लोगों को इस तरह बाहर आते देखा. कठुआ से श्रीनगर तक लोग बाहर आए और खुलकर बोले कि कश्मीरी ये हमले नहीं चाहते... ये हर कश्मीरी बोल रहा है.
पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पेश प्रस्ताव के सपोर्ट में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कई महत्वपूर्ण बातें कही, और यहां तक बोला कि ये वक्त जम्मू-कश्मीर के लिए स्टेटहुड मांगने का नहीं है. हो सकता है, ये कुछ राजनीतिक दलों के लिए उमर अब्दुल्ला का कटाक्ष हो.
जब पहलगाम को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ जब पूरे देश में गुस्सा है. हर कोई सबक सिखाये जाने की मांग कर रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों से ऐसी बातें सामने आ रही हैं जिस पर दलगत राजनीति हावी लग रही है.
कहने को तो कांग्रेस सहित देश के सभी विपक्षी दलों ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के मामले में हर कदम पर केंद्र सरकार के सपोर्ट का भरोसा दिलाया है, लेकिन कुछ नेताओं के ऐसे भी बयान आ रहे हैं, अलग पॉलिटिकल लाइन दिखा रहे हैं.
मिट्टी में मिलाने, और बची खुची जमीन खत्म करने का ऐलान

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










