
पाकिस्तान: 23 दिसंबर को दो स्थानीय विधानसभाओं को भंग करेगी इमरान खान की पार्टी PTI
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी 2 राज्यों की विधानसभा भंग करने जा रही है. पाकिस्तान में 23 दिसंबर को उनकी पार्टी विधानसभा भंग करने जा रही है.
पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने ही देश में बागी मोर्चा खोल रखा है.उन्होंने शनिवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी संघीय सरकार पर समय से पहले आम चुनाव कराने के लिए दबाव बनाने के प्रयास में, निर्धारित समय से पहले, अगले सप्ताह दो प्रांतीय विधानसभाओं को भंग कर देगी.
खान ने पूर्वी शहर लाहौर में अपने समर्थकों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'अगले शुक्रवार (23 दिसंबर), हम पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा विधानसभाओं को भंग कर देंगे.' बता दें कि उनकी पार्टी देश की चार प्रांतीय विधानसभाओं में से दो में सत्ता में है.
कई दिनों से सरकार पर साध रहे हैं निशाना
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने चेतावनी दी थी कि अगर शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली संघीय सरकार बातचीत के लिए नहीं बैठती है और आम चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं करती है तो वह पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में विधानसभा भंग कर देंगे. वह लंबे समय से यह बात कहते आए हैं लेकिन मौजूदा सरकार उनकी नहीं सुन रही है. इसके बाद शनिवार को उन्होंने तारीख का ऐलान भी कर दिया है.
अगस्त 2023 में खत्म होगा असेंबली का कार्यकाल
इमरान खान की सरकार नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद इसी साल अप्रैल में गिर गई थी. जब से उन्हें प्रधानमंत्री पद से हटाया गया है तब से वह लगातार नए सिरे से चुनाव की मांग कर रहे हैं. हालांकि शरीफ के नेतृत्व में चल रही संघीय सरकार अब चुनाव कराने का विरोध कर रही है. बताते चलें कि वर्तमान असेंबली का कार्यकाल अगस्त 2023 में पूरा होगा.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









