
पाकिस्तान: हीरों का हार, बुशरा बीवी की शिकायत और PM हाउस की करप्शन कथा... आसिम मुनीर से इमरान की अदावत पुरानी
AajTak
आसिम मुनीर के पाकिस्तान के आर्मी चीफ बनते ही उनके इमरान खान के साथ खटास भरे संबंधों पर चर्चा होने लगी है. बतौर ISI चीफ आसिम मुनीर ने तब के पाक पीएम इमरान खान को कहा था कि बनीगला में बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जो उनके इमेज के लिए ठीक नहीं है.
'हीरे बड़े सस्ते होते हैं, कोई महंगी चीज की बात करो...', इस साल सितंबर में जब पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान से उनकी पत्नी को कथित तौर पर मिले हीरों के हार पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने यही जवाब दिया.
पाकिस्तान की पब्लिक के सामने एक रहस्यमयी खातून के तौर पर रहने वाली इमरान खान की पत्नी बुशरा बीवी को कथित तौर पर मिले हीरों के हार का मुद्दा एक बार फिर तब चर्चा में आ गया जब लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर को पाकिस्तान का नया आर्मी चीफ बनाने की घोषणा हुई.
बनीगला की करप्शन कहानियां और इमरान को बेशुमार टेंशन
हीरों का हार, बिजनेस टायकून का बुशरा बीवी को गिफ्ट, बनीगला की करप्शन कहानियां और इमरान को बेशुमार टेंशन. पूछा जा सकता है कि इनका आसिम मुनीर से क्या कनेक्शन है? जी हां इनका आसिम मुनीर से कनेक्शन है? बतौर खुफिया एजेंसी ISI अपने देश के नेताओं की निजी जिंदगी में भी ताक-झांक करती रहती है.
ये मामला 2019 का है. तब आसिम मुनीर ISI चीफ थे. इमरान खान ने ही उन्हें इस पोस्ट पर तैनात किया था. पाकिस्तान में सेना और ISI का नेताओं की जिंदगी पर कितना दखल है इसका इस बात से पता चलता है कि ISI तत्कालीन पीएम इमरान खान के निवास बनीगला में चल रही गतिविधियों की जासूसी कर रहा था.
बुशरा की शिकायत लेकर इमरान खान के पास पहुंचे मुनीर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











