
'पाकिस्तान सोच ले नक्शे पर रहना है या नहीं, ऑपरेशन 2.0 में संयम नहीं बरतेंगे', आर्मी चीफ की चेतावनी
AajTak
राजस्थान के अनूपगढ़ में आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने विजयादशमी के मौके पर सैनिकों को संबोधित किया. उन्होंने राजस्थान की धरती से पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया. आर्मी चीफ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 2.0 में भारत संयम नहीं बरतेगा.
राजस्थान के अनूपगढ़ में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि इस बार हम ऑपरेशन सिंदूर 1.0 जैसा संयम नहीं रखेंगे. इस बार (ऑपरेशन 2.0) हम कुछ ऐसा करेंगे, जिससे पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि वह नक्शे पर रहना चाहता है या नहीं. आर्मी चीफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान नक्शे (भूगोल) पर रहना चाहता है, तो उसे राज्य प्रायोजित आतंकवाद को रोकना होगा.
आर्मी चीफ विजयादशमी के अवसर पर सैनिकों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान दुनिया के इतिहास और भूगोल में अपनी जगह बनाए रखना चाहता है, तो उसे राज्य-प्रायोजित आतंकवाद को बंद करना होगा. क्योंकि इस बार हम वो संयम नहीं दिखाएंगे जो हमने ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में दिखाया था और अगर फिर हमें उकसाया गया तो हम एक कदम आगे भी जाएंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में भारत की प्रतिक्रिया इतनी ताकतवर होगी कि पाकिस्तान को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा कि वह नक्शे पर रहना चाहता है या नहीं.
यहां देखें VIDEO...
सैनिकों को दिए स्टैंडबाय पर रहने के निर्देश
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय सैनिकों को तैयार और स्टैंडबाय पर रहने का निर्देश देते हुए यह संकेत दिया कि उन्हें जल्द ही एक और मौका मिल सकता है. उन्होंने कहा कि कृपया पूरी तरह तैयार रहें. ईश्वर की कृपा से आपको बहुत जल्द एक और मौका मिलेगा.
ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में मार गिराए थे 100 से ज्यादा आतंकी

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










