
पाकिस्तान से तनातनी के बीच किस तैयारी में जुटी है इंडियन NAVY? मिसाइल और वेपन सिस्टम की कर रही टेस्टिंग- VIDEO
AajTak
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सूरत ने मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MRSAM) का उपयोग करके अरब सागर में एक तेज, कम ऊंचाई वाले लक्ष्य को भेदने में सफलता पाई है. यह परीक्षण भारतीय नौसेना के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उसकी तैयारियों को दर्शाता है.
पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नौसेना अपनी युद्ध तैयारियों को लगातार पुख्ता करने में जुटी है. इंडियन नेवी की जहाजों ने लंबी दूरी तक सटीक आक्रामक हमले के लिए अपने प्लेटफार्म, मिसाइल और वेपन सिस्टम्स को टेस्ट करना जारी रखा है. नौसैनिक भी अपने वॉर ड्रिल को पुख्ता करने में जुटे हैं. इसी क्रम में नौसेना ने कल कई सफल एंटी-शिप फायरिंग टेस्ट को अंजाम दिया.
इंडियन नेवी ने अपनी युद्ध तैयारियों को लेकर अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं, जिनमें जहाजों से मिसाइलें दागी जा रही हैं. इससे एक दिन पहले नेवी ने समुद्र में अपने युद्धक जहाजों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'भारतीय नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से युद्ध के लिए तैयार.' इंडियन नेवी के इस पोस्ट को भारत के दुश्मनों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है.
इधर पाकिस्तान ने भारतीय नौसेना की संभावित कार्रवाई को लेकर अपनी चिंताओं के कारण अरब सागर में अपनी नौसेना के लिए अलर्ट जारी किया है. उसने पहले अरब सागर के ऊपर नो-फ्लाई जोन घोषित किया है और लाइव-फायर अलर्ट जारी किया है, जिसमें नाविकों से इस क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया गया है. इस बीच ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं कि पाकिस्तान एक नई मिसाइल का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है.
इस बीच भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सूरत ने मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MRSAM) का उपयोग करके अरब सागर में एक तेज, कम ऊंचाई वाले लक्ष्य को भेदने में सफलता पाई है. यह परीक्षण भारतीय नौसेना के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उसकी तैयारियों को दर्शाता है. इंडियन नेवी के इस मिसाइल टेस्ट का समय महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पाकिस्तान द्वारा अरब सागर में अपने आगामी मिसाइल परीक्षण के बारे में समुद्री चेतावनी जारी करने के कुछ ही घंटों बाद हुआ.
पाकिस्तान का अपनी नौसेना को अलर्ट जारी करना उसकी चिंता को दर्शाती हैं और भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई के खिलाफ एहतियाती उपाय प्रतीत होती हैं. कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटक स्थल बैसरन घाटी में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसे 2019 के पुलवामा विस्फोट के बाद इस क्षेत्र में सबसे घातक आतंकवादी हमलों में से एक के रूप में देखा गया. भारत ने इस हमले में शामिल आतंकवादियों, साजिशकर्ताओं और उनके आकाओं को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा देने की कसम खाई है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








