
पाकिस्तान में वायु प्रदूषण हुआ जानलेवा, कोविड-19 से होने लगी तुलना
AajTak
पाकिस्तान की सूचना और पर्यावरण संरक्षण मंत्री मरियम औरंगजेब ने लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है. उन्होंने इसे कोविड-19 महामारी से होने वाले जोखिमों के मुकाबले में रखा. उन्होंने कहा कि लोगों की जागरूकता और एकजुटता ही इस समस्या का समाधान निकाल सकती है. देखिए VIDEO

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











