
पाकिस्तान में बवाल LIVE: दरवाजा तोड़ इमरान खान के घर में घुसी पुलिस, बुलडोजर से भी एक्शन
AajTak
लाहौर पुलिस इमरान खान के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दरवाजा तोड़ने के लिए बुलडोजर का भी इस्तेमाल किया. पुलिस की ओर से बताया गया कि इमरान के जमान पार्क के घर की छत से पुलिस पर फायरिंग की गई है.
तोशाखाना मामले में आरोपी इमरान खान पर संकट के बादल अब भी बरकरार हैं. वे आज इस्लामाबाद कोर्ट में पेश होने के लिए जा रहे थे, लेकिन उनके काफिले को कोर्ट जाने से पहले इस्लामाबाद टोल प्लाजा पर ही रोक दिया गया है. वहीं जब इमरान खान इस्लामाबाद के लिए निकल आए तो उनके लाहौर स्थित घर पर पुलिस पहुंची. इस दौरान पुलिस और पीटीआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई.
इस्लामाबाद जाते हुए इमरान खान ने एक वीडियो भी जारी किया. इस वीडियो में इमरान खान कह रहे हैं कि मेरे इस्लामाबाद पहुंचने पर वे मुझे गिरफ्तार कर लेंगे. इमरान ने कहा कि मेरी गिरफ्तारी 'लंदन प्लान' का हिस्सा है. मेरी गिरफ्तारी नवाज शरीफ के कहने पर हो रही है.
'लंदन प्लान के तहत होगी गिरफ्तारी'
उन्होंने कहा, मैं पहले भी इस्लामाबाद की अदालत में पेश होने जा रहा था. इमरान ने कहा, पंजाब पुलिस ने जमान पार्क में मेरे घर पर हमला किया, जहां बुशरा बेगम अकेली हैं. ये किस कानून के तहत कर रहे हैं? यह लंदन योजना का हिस्सा है, जहां भगोड़े नवाज शरीफ को एक नियुक्ति पर सहमत होने के एवज में सत्ता में लाने की प्रतिबद्धता जताई गई थी.
बता दें कि पाकिस्तान में इमरान के लाहौर स्थित घर के बाहर माहौल काफी बिगड़ गया है. पुलिस की ओर से बताया गया कि इमरान के जमान पार्क के घर की छत से पुलिस पर फायरिंग की गई है. इसके जवाब में पुलिस ने वहां मौजूद PTI कार्यकर्ताओं की पिटाई की है.
दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









