
पाकिस्तान में फिर सिर उठा रहा लश्कर-ए-तैयबा, 2 नवंबर को बड़ी रैली की तैयारी
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर के बाद लश्कर-ए-तैयबा 2 नवंबर को लाहौर के मीनार-ए-पाकिस्तान में बड़ी रैली करने जा रहा है. रैली में वॉन्टेड आतंकी भी शामिल होंगे. हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद रैली की तैयारियों में जुटा है. भारतीय खुफिया एजेंसियां इस कार्यक्रम पर नजर रखे हुए हैं.
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान में एक खुलेआम बड़ी रैली करने जा रहा है. यह रैली 2 नवंबर को लाहौर के मीनार-ए-पाकिस्तान में होगी. ऑपरेशन सिंदूर में लश्कर हेडक्वार्टर को मिट्टी में मिलाए जाने के बाद लश्कर अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में है. लश्कर ने रैली का जो पोस्टर जारी किया है, उसमें पहलगाम हमले के बाद सुर्खियों में आए आतंकी सैफुल्ला कसूरी की फोटो है.
सूत्रों के मुताबिक, इस रैली के ज़रिए लश्कर-ए-तैयबा को नए सिरे से खड़ा करने की पाकिस्तान आर्मी की प्लानिंग है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सुर्खियों में आए आतंकी हफीज अब्दुल रऊफ ने रैली के लिए ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की अपील करते हुए एक्सक्लूसिव वीडियो जारी किया है.
पाकिस्तान आर्मी लश्कर के आतंकियों को टीटीपी के सामने खैबर में खड़ा कर रही है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान आर्मी के साथ आतंकियों को जनाजा देने वाला आतंकी लश्कर रैली का चेहरा बनेगा. यह रैली लश्कर-ए-तैयबा के पॉलिटिकल विंग 'पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग' (PMML) के बैनर तले बुलाई गई है.
रैली में शामिल होंगे वॉन्टेड आतंकी

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












