
पाकिस्तान में आम चुनाव टालने की मांग को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कह दी ऐसी बात
AajTak
पाकिस्तान में कुछ नेता ठंड और सुरक्षा का हवाला देते हुए 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव को टालने की मांग कर रहे थे. लेकिन चुनाव आयोग ने सीनेट से कहा है कि ऐसा करना अनुचित होगा.
पाकिस्तान चुनाव आयोग ने कहा है कि 8 फरवरी को होनेवाले आम चुनाव टाले नहीं जाएंगे. पाकिस्तान के सीनेट में एक प्रस्ताव पेश कर चुनाव को टालने की मांग की गई. प्रस्ताव में कहा गया था कि ठंड और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए आम चुनाव को टाल दिए जाएं. लेकिन चुनाव आयोग ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और कहा है कि सभी तैयारियां हो चुकी हैं, पहले से तय चुनाव को स्थगित करना उचित नहीं होगा.
संसद के ऊपरी सदन में 5 जनवरी को ठंडे मौसम और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते चुनाव स्थगित करने को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया था. सीनेटर दिलावर खान की तरफ से पेश किए गए प्रस्ताव को सीनेट में भारी समर्थन मिला, लेकिन प्रमुख राजनीतिक दलों ने इसे "असंवैधानिक" करार दिया. इसे सीनेट के 100 सांसदों में से केवल 14 सांसदों की उपस्थिति में पारित किया गया.
सोमवार को बयान में, पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) ने कहा कि उसने प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया है. पाकिस्तान के अखबार, 'डॉन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी जरूरी इंतजाम किए जा चुके हैं और 8 फरवरी को ही आम चुनाव होंगे.
चुनाव आयोग ने आगे कहा, 'यहां यह बताना अनुचित नहीं होगा कि पहले भी, आम चुनाव और स्थानीय चुनाव सर्दियों के मौसम में होते रहे हैं. चुनाव आयोग के लिए आम चुनाव को स्थगित करना उचित नहीं होगा.'
PTI और PPP ने की समय पर चुनाव कराने की मांग
इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-पाकिस्तान (PTI) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) ने चुनाव आयोग से समय पर चुनाव कराने की मांग की है. दोनों पार्टियों ने समय पर चुनाव कराने के लिए सीनेट सत्र के लिए गुरुवार को सर्वसम्मति से एक मांगपत्र दायर किया था. उसमें कहा गया है कि पाकिस्तान में राजनीतिक अनिश्चितता है और इसे ज्यादा समय तक झेला नहीं जा सकता.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









