
पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के स्टाफ पर हमले का अलर्ट, मैरियट होटल जाने से रोका
AajTak
पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों पर अटैक को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों को संभावित हमले के कारण इस्लामाबाद के मैरियट होटल में जाने से रोक दिया गया.
पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों पर अटैक को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों को संभावित हमले के कारण इस्लामाबाद के मैरियट होटल में जाने से रोक दिया गया.
अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी एक सुरक्षा अलर्ट में कहा गया है कि संभवतः छुट्टियों के दौरान इस्लामाबाद के मैरियट होटल में अमेरिकियों पर हमला करने की साजिश रच रहे हैं.
अमेरिकी दूतावास के स्टाफ को अलर्ट जारी करते हुए अमेरिका सरकार ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि अज्ञात व्यक्ति संभवतः छुट्टियों के दौरान इस्लामाबाद के मैरियट होटल में अमेरिकियों पर हमला करने की योजना बना रहे हैं. इसलिए इस्लामाबाद स्थित दूतावास तत्काल प्रभाव से सभी अमेरिकी कर्मचारियों को इस्लामाबाद के मैरियट होटल में जाने से रोक रहा है.
इसके अलावा अमेरिकी दूतावास स्टाफ को सार्वजनिक समारोहों में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया गया है. अमेरिका ने दूतावास के स्टाफ की सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. दूतावास ने स्टाफ से अपील की है कि वो छुट्टियों में इस्लामाबाद में गैर जरूरी और अनौपचारिक यात्राओं से बचें.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








