
पाकिस्तान: मसरूर एयरबेस पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम, कराची से 9 आतंकी गिरफ्तार
AajTak
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने इस हफ्ते कराची में छापेमारी कर नौ संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. इन आतंकियों को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एयरफोर्स के मसरूर बेस पर हमला कर विमानों और बुनियादी ढांचे को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने का काम सौंपा गया था. गिरफ्तार नौ आतंकियों में से पांच की पहचान अफगानियों के रूप में की गई है.
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. ये आतंकी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पाकिस्तानी एयरफोर्स के मसरूर बेस पर बड़े हमले का प्लान बना रहे थे, जिसका मकसद पाक को भारी नुकसान पहुंचाना था. शुक्रवार को एक मीडिया रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है.
एक समाचार पत्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, खुफिया एजेंसियों ने इस हफ्ते कराची में छापेमारी कर नौ संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. इन आतंकियों को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एयरफोर्स के मसरूर बेस पर हमला कर विमानों और बुनियादी ढांचे को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने का काम सौंपा गया था.
रिपोर्ट के अनुसार, इन नौ आतंकियों को कराची में उनके सुरक्षित ठिकानों से गिरफ्तार किया गया है. इनमें से पांच आतंकियों की पहचान अफगानियों के रूप में की गई है.
खुफिया सूत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि नौ आतंकवादी एक महीने पहले अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसे थे और पिछले एक महीने से वह एयरबेस के पास एक कम आय वाले इलाके में रह रहे थे तथा अपनी प्लान को अंजाम देने के लिए इलाके की निगरानी कर रहे थे.
'एयरबेस पर हमले का था प्लान'
एक सूत्र ने बताया कि आतंकवादियों को भारी गोला-बारूद और विस्फोटकों का इस्तेमाल करके बेस पर हमला करने का काम सौंपा गया था, ताकि किसी भी ऑपरेशन को रोका जा सके और सुरक्षाबलों को लंबे वक्त तक उलझाया जा सके. साथ ही बेस और विमान को अधिकतम नुकसान पहुंचाया जा सके. ये आतंकी लोगों को भी निशाना बनाकर देश में भी दहशत फैलाना चाहते थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











