
पाकिस्तान: बेटों से फोन पर बात करने के लिए तरसे इमरान खान, कोर्ट ने जारी किया नोटिस
AajTak
इमरान खान इन दिनों अपने बेटों से बात करने के लिए तरस गए हैं. उन्होंने ब्रिटेन में रह रहे अपने दोनों बेटों से फोन पर बात कराने की गुजारिश की है, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद भी जेल अधीक्षक उनकी बात कराने को तैयार नहीें है.
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपने बच्चों से फोन पर बात करने के लिए तक तरस गए हैं. उनकी याचिका पर पाकिस्तान की स्पेशल कोर्ट ने दूसरी बार जेल सुपरिटेंडेंट को नोटिस जारी किया है और फोन पर इमरान खान की बात उनके बच्चों से कराने के लिए कहा है.
दरअसल, इमरान खान के दोनों बच्चे सुलेमान और कासिम इमरान की पूर्व पत्नी जेमिमा के साथ ब्रिटेन में रहते हैं. जेमिमा 2004 में इमरान से तलाक ले चुकी हैं. पूर्व प्रधानमंत्री काफी दिनों से अपने बच्चों से बात करने की इच्छा जता रहे हैं. इसके लिए उन्होंने बकायदा स्पेशल कोर्ट के जज अबुल हसनत जुल्करनैन की अदालत में याचिका दाखिल की थी.
अदालत ने पूछा बात ना कराने का कारण
जज ने जेल सुपरिटेंडेंट को आदेश दिया था कि वह इमरान की बात फोन पर उनके बच्चों से कराए, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद भी जेल अधीक्षक ने ऐसा नहीं किया. इसके बाद इमरान खान दोबारा अदालत के पास पहुंचे. इस बार कोर्ट ने जेल सुपरिटेंडेंट को नोटिस जारी करते हुए पूछा कि आखिर अदालत के आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया.
जेल अधिकारी के खिलाफ एक्शन की मांग
अदालत में दोबारा दाखिल की गई याचिका में इमरान के वकील शेराज अहमद रांझा ने कहा कि अदियाला जेल के अधीक्षक ने कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया. प्रतिवादी ने जानबूझकर, अदालत के आदेश का उल्लंघन किया है. इमरान खान के वकील ने मांग की है कि जेल अधिकारी के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












