
पाकिस्तान: 'बदमाशों को PM बना दिया, कैसा होगा देश का भविष्य', गिरफ्तारी से बचने के बाद बोले इमरान खान
AajTak
इमरान खाने ने ट्वीट किया कि किसी देश का भविष्य क्या हो सकता है जब उस पर शासकों के रूप में बदमाशों को थोपा जाता है? शहबाज शरीफ को एनएबी द्वारा 8 अरब रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग और एफआईए द्वारा 16 अरब रुपये के अन्य भ्रष्टाचार के लिए दोषी ठहराया जाने वाला था, लेकिन उन्हें जनरल बाजवा ने बचा लिया.
गिरफ्तारी के संकट के बीच पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर निशाना साधा है. इमरान ने शहबाज शरीफ पर आरोप लगाया कि वह कैसे संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं और अपने ऊपर लगे मामलों में क्लीन चिट ले रहे हैं. इमरान खान ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है. इमरान ने तो अपने ट्वीट में शहबाज शरीफ को 'बदमाश' तक कहा.
इमरान खाने ने ट्वीट किया कि किसी देश का भविष्य क्या हो सकता है जब उस पर शासकों के रूप में बदमाशों को थोपा जाता है? शहबाज शरीफ को एनएबी द्वारा 8 अरब रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग और एफआईए द्वारा 16 अरब रुपये के अन्य भ्रष्टाचार के लिए दोषी ठहराया जाने वाला था, लेकिन उन्हें जनरल बाजवा ने बचा लिया. वे एनएबी के मामलों की सुनवाई को टालते रहे. इमरान खान ने कहा कि ट्रायल के दौरान ही शहबाज शरीफ को पीएम बना दिया गया था.
कैसे क्लीन चिट हो रहे शहबाज?
इमराख खान ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर आरोप लगाया कि जो शख्स पहले इन संस्थाओं के सवालों के घेरे में था, अचानक से वही शख्स इन संस्थानों के प्रमुखों का चयन करने लगा. पहले एफआईए और अब एनएबी के प्रमुख का चयन करने के लिए पीएम की अहम भूमिका होती है. इससे खुद पीएम के खिलाफ 16 अरब रुपये के भ्रष्टाचार और 8 अरब रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में स्थायी रूप से शहबाज सऱीफ को क्लीन चिट मिल जाती है. इमरान पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार
बता दें कि आज ही पुलिस पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के घर नॉन बेलेबल वारंट लेकर पहुंची थी और खाली हाथ लौटकर आई है. पुलिस अधीक्षक जब इमरान के घर पहुंचे तो वहां पूर्व प्रधानमंत्री नहीं मिले. तलाश के बाद पुलिस लौट आई. इमरान पर इन दिनों गिरफ्तारी की तलवार लटकी है. इस्लामाबाद IG ने आज ही इमरान खान की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे. हालांकि, इमरान के आज गिरफ्तार होने की संभावना नहीं है. गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने आज गिरफ्तारी की संभावना नहीं होने का संकेत दिया है. इस मामले में अब ताजा स्थिति से कोर्ट को अवगत कराया जाएगा.
तोशखाना मामले में होगी गिरफ्तारी

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








