
पाकिस्तान पुलिस ने दबाव में नष्ट कीं 80 कब्रें, अहमदिया मुसलमानों का दावा
AajTak
पाकिस्तान में अहमदी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान का कहना है कि ये घटना लाहौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर पंजाब प्रांत के दस्का की है.
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के मामले कई बार सामने आते रहे हैं. इस बीच जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान पुलिस ने धार्मिक कट्टरपंथियों के दबाव में अहमदिया मुसलमानों की 80 कब्रों को नष्ट कर दिया.
पाकिस्तान में अहमदी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान का कहना है कि ये घटना लाहौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर पंजाब प्रांत के दस्का की है.
जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान के मुताबिक, धार्मिक कट्टरपंथियों के दबाव में पुलिस ने अहमदिया समुदाय से जुड़े दो अलग-अलग कब्रगाह में कुल 80 कब्रों को नेस्तानाबूद कर दिया.
संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस तथ्य के बावजूद कि पंजाब सरकार ने कब्रगाह की ये जमीन अहमदिया समुदाय को आवंटित की थी. पुलिस ने इन कब्रों को नष्ट कर दिया.
इस संबंध में दस्ता के सहायक आयुक्त अनवर अली कान्जू ने इन कब्रों को नष्ट करने के अवैध आदेश जारी किए थे. संगठन ने कहा कि अनवर अली लंबे समय से अहमदियों के उत्पीड़न में शामिल रहे हैं. सरकार को ये समझने की जरूरत है कि अनवर जैसे अदिकारी वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान की छवि खराब कर रहे हैं.
बता दें कि पाकिस्तान में लगभग 40 लाख अहमदिया मुसलमान रहते हैं. 1889 में अहमदिया समुदाय की स्थापना कादियान नाम के एक गाँव में हुई थी. ये गांव अब भारत के पंजाब में है. अहमदिया मुसलमान और सुन्नी या शिया मुसलमान के मान्याताओं के बीच अंतर की वजह से कई मुसलमान अहमदिया मुसलमान को विधर्मी मानते हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









