
पाकिस्तान ने लॉन्च की होममेड कोरोना वैक्सीन, लेकिन कितनी प्रभावी इस बारे में नहीं दी जानकारी
AajTak
चीनी राजदूत नोंग रोंग ने कहा कि वैक्सीन का उत्पादन दोनों देशों के बीच दोस्ती का एक उदाहरण है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पहला देश है, जिसने चीनी वैक्सीन को उपहार के रूप में स्वीकार किया है.
पाकिस्तान ने कोरोना (Pakistan Coronavirus) संकट के बीच अपनी एक होममेड वैक्सीन को लॉन्च किया. पाकिस्तान ने वैक्सीन का नाम PakVac Covid-19 Vaccine रखा है. हालांकि, यह वैक्सीन कितनी प्रभावी है, मरीज पर ये कितने प्रतिशत असरदार होगी और इसके ट्रायल रिजल्ट क्या आए हैं? इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. पाकिस्तानी पीएम के स्वास्थ्य पर विशेष सहायक डॉ फैसल सुल्तान और नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर प्रमुख असद उमर ने देश में विकसित कोरोना वायरस वैक्सीन को लॉन्च करते हुए कहा कि देश जल्द ही कोरोना की एक महत्वपूर्ण दवा का उत्पादन शुरू करने में सक्षम होगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











