
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के उरी और पुंछ सेक्टर में गोलाबारी
AajTak
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के उरी और पुंछ सेक्टर में सीमा पार से गोलाबारी की. सेना के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से जानबूझकर नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया. इस बीच जम्मू एयरपोर्ट के सायरन बजने के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दुकानें बंद कर लीं और सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हो गए.
सीमा पार से पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन की ताजा घटनाएं सामने आई हैं. शुक्रवार शाम को उरी सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू हुई, जिससे सीमावर्ती इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है. इसके बाद पाकिस्तान ने पुंछ और कुपवाड़ा सेक्टर में भी सीमा पार से गोलाबारी की. सीमा पार से मोर्टार दागे गए हैं. सेना के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से जानबूझकर नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया.
जम्मू एयरपोर्ट के सायरन बजने के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दुकानें बंद कर लीं और सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हो गए. राजौरी जिले में सभी दुकानों को एहतियातन बंद कर दिया गया है. लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है. सैन्य सूत्रों के मुताबिक, दो आर्टी शेल पुंछ में गिरने की खबर मिली है. हालांकि अब तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है.
जानकारी के मुताबिक पुंछ सेक्टर में स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई जब पाकिस्तान सेना द्वारा 10 से 12 राउंड की भारी गोलाबारी की गई. दो आर्टिलरी शेल LoC के पास गिरने की भी पुष्टि हुई है. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. लगातार हो रही गोलाबारी को देखते हुए सेना और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सीमावर्ती गांवों में बंकर तैयार रखे गए हैं और लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.
पीएम मोदी ने सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों के एक समूह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने वर्तमान स्थिति को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की. इस बैठक में पूर्व वायुसेना प्रमुख, पूर्व सेना प्रमुख, पूर्व नौसेना प्रमुख और अन्य वरिष्ठ सैनिक शामिल थे, जिन्होंने देश की लंबे समय तक सेवा की.
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 एय़रपोर्ट्स अब 15 मई तक रहेंगे बंद

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












