
पाकिस्तान ने चीनी नागरिकों को दी सुरक्षा, खैबर पख्तूनख्वा में SSU के 1500 जवान तैनात
AajTak
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट के अलावा जिला पुलिस, एलीट फोर्स और फ्रंटियर रिजर्व पुलिस के पुलिसकर्मियों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है.
पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर विवाद चल रहा है. इस बीच पाकिस्तान की सरकार ने बड़ा फैसला किया है. शहबाज सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में चीनी नागरिकों को सुरक्षा देने के लिए स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट के 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है. चीनी नागरिक खैबर पक्खूतख्वा में अलग-अलग परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं.
अधिकारियों के मुताबिक, स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट के अलावा खबर पख्तूनख्वा में चीनी नागरिकों और उनकी परियोजनाओं की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस, एलीट फोर्स और फ्रंटियर रिजर्व पुलिस के पुलिसकर्मियों को भी बड़ी संख्या में तैनात किया गया है.
पुलिस महानिरीक्षक अख्तर हयात खान ने पेशावर में चाइना विंडो में एक समारोह में इसकी पुष्टि की है. हयात खान ने कहा कि वह आईजी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद सुरक्षा का निरीक्षण करने के लिए इनमें से कुछ परियोजनाओं का दौरा कर चुके हैं.
न्यूज एजेंसी ने अख्तर के हवाले से कहा, "खैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न हिस्सों में चीनी परियोजनाओं को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की गई है. SSU के 1500 पुलिसकर्मी, जिला पुलिस, एलीट फोर्स और एफआरपी के अन्य पुलिसकर्मियों के साथ उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं."
अख्तर हयात खान ने कहा कि सूबे और पाकिस्तान के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले सभी लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी. डीजीपी ने कहा कि विदेशियों की सुरक्षा के लिए खैबर पख्तूनख्वा पुलिस में एक विशेष सुरक्षा इकाई बनाई गई है और इस इकाई को हाल ही में अपग्रेड किया गया है.
खैबर पख्तूनख्वा में बीते साल हुए 495 आतंकी हमले

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








