
पाकिस्तान ने की हिमाकत तो मोदी सरकार सैन्य हमले से दे सकती है जवाब: अमेरिकी रिपोर्ट
AajTak
दुनिया भर में खतरों का वार्षिक मूल्यांकन करते हुए अमेरिकी इंटेलिजेंस कम्युनिटी ने मंगलवार को यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी तनाव की स्थिति में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के सैन्य कार्रवाई करने की संभावना ज्यादा प्रबल है.
एक अमेरिकी इंटेलिजेंस कम्युनिटी ने भारत-चीन-पाकिस्तान के रिश्ते में तनाव बरकरार रहने को लेकर चिंता जाहिर की है. अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी का कहना है कि सशस्त्र बलों को पीछे खींचने के बावजूद लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारत-चीन में हाई टेंशन बना हुआ है. इंटेलिजेंस कम्युनिटी ने भारत-पाकिस्तान के बीच तल्खी की भी चर्चा की और कहा है कि दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच यह तल्खी और ज्यादा बढ़ेगी. (फोटो-AP) दुनिया भर में खतरों का वार्षिक मूल्यांकन करते हुए अमेरिकी इंटेलिजेंस कम्युनिटी ने मंगलवार को यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी तनाव की स्थिति में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के सैन्य कार्रवाई करने की संभावना ज्यादा प्रबल है. (फोटो-AP)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








