
पाकिस्तान ने किस बात को लेकर दे डाला भारत का उदाहरण?
AajTak
पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत तरीन का कहना है कि पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें बाकी दुनिया के मुकाबले सस्ती हैं. उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम एशियाई देशों मसलन भारत और बांग्लादेश से भी कम हैं. तरीन का कहना था कि सिर्फ 16 देश ऐसे हैं जहां पेट्रोल की कीमत पाकिस्तान से भी सस्ती हैं लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि ये सभी देश तेल उत्पादक हैं.
पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत तरीन का कहना है कि पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें बाकी दुनिया के मुकाबले सस्ती हैं. उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम एशियाई देशों मसलन भारत और बांग्लादेश से भी कम हैं. तरीन का कहना था कि सिर्फ 16 देश ऐसे हैं जहां पेट्रोल की कीमत पाकिस्तान से भी सस्ती हैं लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि ये सभी देश तेल उत्पादक हैं. गौरतलब है कि भारत में भी महंगा पेट्रोल खरीदने से लोग काफी परेशान हैं.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











