
'पाकिस्तान तो सिर्फ अरब देशों से पैसा...', कतर के अमीर की भारत यात्रा पर बोले PAK एक्सपर्ट
AajTak
कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी सोमवार रात नई दिल्ली पहुंच गए हैं. कतर के अमीर दूसरी बार भारत के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे हैं. कतर के अमीर का भारत आना पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बन गया है. पाकिस्तान में विदेशी मामलों के एक्सपर्ट कमर चीमा ने अपने देश की कूटनीति पर सवाल उठाए और पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना भी की.
कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी सोमवार रात नई दिल्ली पहुंच गए हैं. कतर के अमीर दूसरी बार भारत के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे हैं. इससे पहले वह साल 2015 में भी भारत की यात्रा पर आए थे. इस बार सबसे खास बात है कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद एयरपोर्ट जाकर कतर के अमीर का स्वागत किया. भारत में ऐसा नजारा काफी कम ही देखने को मिलता है क्योंकि प्रोटोकॉल के अनुसार इसकी अनुमति नहीं है. इसके बावजूद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल को तोड़ा और कतर के अमीर का स्वागत करने के लिए पहुंच गए.
भारत और कतर के बीच पिछले कुछ वर्षों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति समेत कई क्षेत्रों में मजूबत संबंध स्थापित हुए हैं. कतर के अमीर का भारत आना पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बन गया है. पाकिस्तान में विदेशी मामलों के एक्सपर्ट कमर चीमा ने अपने देश की कूटनीति पर सवाल उठाए और पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना भी की.
कमर चीमा ने कहा कि, कतर अमीर के स्वागत के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खुद एयरपोर्ट पर जाना बड़ी बात है. कमर चीमा ने कहा कि, भारत के लिए कतर एक जरूरी देश है. उसका अमेरिका के साथ भी अच्छा संबंध है. और भारत के संबंध सिर्फ उन अरब देशों के साथ ज्यादा बेहतर हैं जो अमेरिका के भी करीबी हैं, चाहे वह कतर हो या यूएई.
कतर को अच्छे से पता है कि भारत काफी बड़ा बाजार है- कमर चीमा
कमर चीमा ने आगे कहा कि, भारतीय जल सेना के अधिकारियों की सजा-ए-मौत को माफ करना कतर के अमीर का बड़ा कदम था. इसके लिए खुद नरेंद्र मोदी कतर गए और उनसे शुक्रिया कहा. वहां उन्होंने कतर के अमीर को भारत आने का न्योता दिया. दोनों देश जानते हैं कि वह एक दूसरे के लिए जरूरी हैं.
कतर जानता है कि भारत अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बड़ा प्लेयर बनता जा रहा है. कतर जानता है कि इस समय भारत बहुत बड़ा बाजार है और वहां बहुत सारे मौके भी हैं. कमर चीमा ने कहा कि, उधर कतर में भारतीयों की संख्या बढ़ रही है. वहां भी भारतीय खूब पैसा कमा रहे हैं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








