
'पाकिस्तान को एक पैसा भी मत देना...', झल्लाए इमरान खान, IMF को लिखेंगे चिट्ठी
AajTak
इमरान खान का कहना है कि वह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को पत्र लिखकर कहेंगे कि वह पाकिस्तान को देने वाली आर्थिक मदद रोक दें. इमरान ने कहा कि जब तक पाकिस्तान चुनाव में हुई धांधली की जांच का आदेश नहीं दिया जाता, तब तक आईएमएफ नकदी संकट में डूबे पाकिस्तान को कोई मदद नहीं दें.
पाकिस्तान में चुनाव के बाद अब नई सरकार की तस्वीर साफ हो गई है. पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) गठबंधन में नई सरकार चलाएगी. पीएमएल-एन के नेता शहबाज शरीफ देश के नए प्रधानमंत्री बनेंगे जबकि आसिफ अली जरदारी राष्ट्रपति पद संभालेंगे. इस बीच जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का नया बयान सामने आया है.
इमरान खान का कहना है कि वह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को पत्र लिखकर कहेंगे कि वह पाकिस्तान को देने वाली आर्थिक मदद रोक दें. इमरान ने कहा कि जब तक पाकिस्तान चुनाव में हुई धांधली की जांच का आदेश नहीं दिया जाता, तब तक आईएमएफ नकदी संकट में डूबे पाकिस्तान को कोई मदद नहीं दें.
बता दें कि रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद इमरान खान के इस संदेश को उनके वकील अली जफर ने प्रसारित किया. जफर ने कहा कि आईएमएफ को एक चिट्ठी लिखी जाएगी कि पाकिस्तान चुनाव में धांधली की जांच की ऑडिट रिपोर्ट आने तक पाकिस्तान को किसी तरह का कर्ज नहीं दिया जाए.
यह भी पढ़ें: PAKISTAN ELECTIONS: पाकिस्तान में चुनाव के 12 दिन बाद भी कोई फैसला नहीं, क्या सेना संभालेगी कमान?
जफर ने कहा कि आईएमएफ के कानूनों के मुताबिक वह ऐसे देशों की मदद नहीं करता, जहां लोकतांत्रिक सरकारें नहीं हैं. निष्पक्ष चुनावों के बाद ही किसी देश में लोकतांत्रिक सरकार संभव हो पाती है.
बता दें कि पाकिस्तान अपनी आर्थिक स्तर में सुधार के लिए काफी हद तक आईएमएफ की मदद पर निर्भर है. मौजूदा समय में पाकिस्तान का आईएमएफ के साथ तीन अरब डॉलर का समझौता हुआ है. इस धनराशि में से आईएमएफ पाकिस्तान को दो किश्तों में फंड दे चुका है और आखिरी किश्त के तहत मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत तक पाकिस्तान को 1.2 अरब डॉलर की मदद मिल सकती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






