
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मॉल में बम धमाका; 1 की मौत, 7 घायल
AajTak
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को बम विस्फोट हो गया. इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बम निरोधक दस्ते को सबूत मिले हैं कि अवारन जिले में 'आतंकवादी हमले' में रिमोट-नियंत्रित आईईडी का इस्तेमाल किया गया था.
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को बम विस्फोट हो गया. इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बम निरोधक दस्ते को सबूत मिले हैं कि अवारन जिले में 'आतंकवादी हमले' में रिमोट-नियंत्रित इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल किया गया था.
1 की मौत 7 घायल
पुलिस की जानकारी के मुताबिक, 'घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. कुछ लोगों की हालत गंभीर है.' अधिकारी ने कहा कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 7 घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुद्दुस बिजेन्जो ने एक बयान में इस घटना की निंदा की और शोक व्यक्त किया.
19 आतंकियों को मार गिराया
बलूचिस्तान इस वर्ष नागरिकों, सुरक्षाकर्मियों और साथ ही अन्य प्रांतों के श्रमिकों के खिलाफ कई आतंकवादी हमलों के साथ हिंसा का केंद्र रहा है. पिछले महीने प्रांत के होशब और कोहलू इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए दो अभियानों में, प्रतिबंधित विद्रोही समूह बलूच रिपब्लिकन आर्मी से जुड़े 19 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











