
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने बेच दिए विदेशों से मिले गिफ्ट?
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कठिन दौर से जूझ रहे हैं. पाकिस्तान में जनता पर महंगाई की मार जबरदस्त पड़ रही है, इमरान खान की कई कोशिशों के बावजूद इस्लामिक देशों ने कश्मीर के मुद्दे को इग्नोर ही किया है और अब वे गिफ्ट विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. इस बार इमरान खान के लिए विपक्षी दलों ने मुसीबत खड़ी की है. पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम का कहना है कि इमरान ने विदेशी उपहारों को लूटा है.
पाकिस्तान के आर्थिक संकट और महंगाई को लेकर इमरान खान की सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर है. अब इमरान खान गिफ्ट विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने आरोप लगाया है कि इमरान खान ने दूसरे देशों से मिले तोहफे बेच दिए हैं. मरियम ने ट्वीट कर इमरान खान पर निशाना साधा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











