
पाकिस्तान के चुनाव के नतीजों में गड़बड़ी के सवाल पर क्या बोला अमेरिका?
AajTak
पिछले सप्ताह पाकिस्तान में हुए चुनाव पर अमेरिका ने कहा है कि हम चाहते हैं कि पाकिस्तान चुनाव में हुए अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच हो. गुरुवार को हुए चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर पूरे पाकिस्तान में विरोध-प्रदर्शन जारी है. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई का आरोप है कि उनके उम्मीदवारों को जान-बूझ कर हराया गया है.
पाकिस्तान में हुए आम चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई और नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएलएन ने अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है. इसी बीच अमेरिका ने सोमवार को कहा है कि पाकिस्तान को अपनी कानूनी प्रणाली माध्यम से हुए चुनाव में अनियमितताओं के दावों की स्वतंत्र जांच करानी चाहिए.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोमवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से जब पूछा गया, "आपने कहा कि आप (अमेरिका) पाकिस्तान की नई सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार है. लेकिन पाकिस्तान की नई सरकार पर चुनाव में धोखाधड़ी और अनियमितताओं का आरोप लगा है. इस पर आपकी क्या राय है?"
इसका जवाब देते हुए मैथ्यू मिलर ने कहा, "मुझे नहीं लगता है कि पाकिस्तान में अभी तक कोई नई सरकार बनी है. मेरा मानना है कि सरकार बनाने को लेकर अभी चर्चा चल रही है. लेकिन एक बात जो हमने चुनाव से पहले भी कही है और अभी भी स्पष्ट करना चाहेंगे कि पाकिस्तान की जनता जिसे भी अपना प्रतिनिधित्व चुनेगी. हम उस सरकार के साथ काम करेंगे. जहां तक धोखाधड़ी के दावों का सवाल है. हम इसकी पूरी जांच चाहते हैं."
चुनाव में निर्दलीय और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान समर्थित उम्मीदवारों की जीत को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए मैथ्यू मिलर ने कहा, "मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारा मानना है कि धोखाधड़ी के दावों की पूरी जांच होनी चाहिए. यह चुनाव पूरी तरह कांटे की टक्कर वाली थी. जिसमें लोग अपनी पसंद का चुनाव करने में सक्षम थे. जैसा कहा जा रहा है कि चुनाव में अनियमितताएं हुई हैं. हम उसकी जांच चाहते हैं. हालांकि, हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करते हैं और जो भी सरकार बने हम उसके साथ काम करने के लिए तैयार हैं.
किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं
पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) के मुताबिक, इमरान खान और पार्टी सिंबल की गैर-मौजूदगी में पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 100 से अधिक सीटें जीतने में सफल रही. वहीं, नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन को फाइनल नतीजे में 72 सीटें मिली हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








