
पाकिस्तान के चुनाव आयोग की रजिस्टर्ड पार्टी की लिस्ट में इमरान की पार्टी का नाम नहीं, क्या PTI के नेता लड़ पाएंगे चुनाव?
AajTak
पाकिस्तान में आम चुनाव हैं. राजनीतिक माहौल गरम है. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल से चुनाव लड़ रहे हैं. इस बीच खबर है कि पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने देश के राजनीतिक दलों की अपडेट सूची जारी की है. इसमें आधिकारिक तौर पर 175 पंजीकृत राजनीतिक दलों की सूची जारी की है.
पाकिस्तान में आम चुनाव हैं और जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक और बड़ा झटका लगा है. चुनाव आयोग ने इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) को रजिस्टर्ड पार्टियों की सूची से बाहर रखा है. इससे पहले चुनाव आयोग ने पीटीआई का चुनाव चिह्न 'बल्ला' छीन लिया था. दो बड़े एक्शन के बाद पीटीआई अब नेतृत्व विहीन हो गई है. आधिकारक तौर पर पीटीआई अब इमरान की नहीं रही. इससे पहले ECP ने इमरान खान पर पांच साल चुनाव लड़ने पर बैन लगा दिया था. हालांकि, कोर्ट ने चुनाव आयोग के आदेश को रद्द कर दिया था. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि PTI के नेता चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं...
बता दें कि पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव होने जा रहे हैं. नामांकन करने की आखिरी तारीख निकल गई है. पीटीआई के संस्थापक इमरान खान ने पंजाब प्रांत में स्थित अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र मियांवली से नामांकन दाखिल किया है. अब नामांकन की जांच के बाद तय सकेगा कि इमरान चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं. इमरान फिलहाल अभी जेल में बंद हैं. कोर्ट ने इसी साल पांच अगस्त को इमरान को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया था. इमरान ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. सुनवाई के बाद SC ने इमरान को जमानत तो दे दी, लेकिन दो अन्य मामलों में गिरफ्तारी के कारण बाहर नहीं निकल सके हैं.
'पाकिस्तान में 175 रजिस्टर्ड पार्टियां'
नामांकन पत्र दाखिल होने की तारीख निकलने के बाद अब 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नॉमिनेशन की जांच होगी. इस बीच, पाकिस्तान चुनाव आयोग ने जो रजिस्टर्ड पार्टियों की सूची जारी है, उसमें इमरान खान की पार्टी पीटीआई का नाम नहीं है. अपडेट सूची में 175 दलों के नाम हैं. ये सभी पार्टियां रजिस्टर्ड राजनीतिक दल के तौर पर आम चुनाव में हिस्सा ले सकेंगे. लेकिन, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी को रजिस्टर्ड राजनीतिक पार्टियों की सूची में जगह नहीं मिली है.
'इमरान को लेकर चर्चाएं तेज'
चुनाव आयोग की अपडेट सूची जाने के बाद पाकिस्तान के सियासी हलकों में तमाम चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है. पाकिस्तानी चुनाव आयोग की नई सूची के बाद अब पीटीआई एक बगैर नेतृत्व के चलने वाली पार्टी रह गई है. चुनाव आयोग ने पीटीआई को एक नेतृत्वहीन राजनीतिक पार्टी के रूप में चिह्नित किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










