
पाकिस्तान के कहने पर ना चलें मुस्लिम देश, कश्मीर पर OIC के बयान को लेकर भारत ने दी चेतावनी
AajTak
ओआईसी ने अपने प्रस्ताव में जम्मू-कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों का जिक्र किया है और कहा है कि वहां के लोगों को आत्मनिर्णय का अधिकार होना चाहिए. भारत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि भारत का संदर्भ झूठ और गलत बयानी पर आधारित है.
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आयोजित इस्लामिक सहयोग संगठन (Organisation Of Islamic Cooperation) में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया. ओआईसी ने कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों का जिक्र करते हुए कहा कि कश्मीरियों को आत्मनिर्णय का अधिकार होना चाहिए. भारत ने ओआईसी के इस बयान की सख्त आलोचना करते हुए कहा कि ओआईसी का ये बयान झूठा और गलत है.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भारत का बयान साझा किया है.
भारत की तरफ से बयान में कहा गया, 'बैठक में दिए गए बयान और अपनाए गए प्रस्ताव दिखाते हैं कि इस्लामिक सहयोग संगठन एक संस्था के रूप में कितना अप्रासंगिक है. इससे ये भी स्पष्ट होता है कि इसके जोड़तोड़ में पाकिस्तान की कितनी बड़ी भूमिका है.'
बयान में आगे कहा गया, 'ओआईसी में भारत का जिक्र गया है जो झूठ और गलत बयानी पर आधारित है. पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के अधिकारों का बारंबार उल्लंघन होता है. उसके कहने पर ओआईसी द्वारा भारत में अल्पसंख्यकों के साथ बर्ताव पर टिप्पणी करना मूर्खता है. जो भी देश और संगठन इस तरह के अभ्यासों में हिस्सा लेते हैं, उन्हें एहसास होना चाहिए कि इससे उनकी प्रतिष्ठा पर क्या असर होगा.'
क्या कहा था ओआईसी ने अपने प्रस्ताव में?
कश्मीर को लेकर ओआईसी ने अपने प्रस्ताव में कहा था कि जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघनों की हम कड़ी निंदा करते हैं. कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर ओआईसी ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को भारत ने एकतरफा फैसले में गैर-कानूनी तरीके से जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा हटा दिया. इसका लक्ष्य कश्मीर के डेमोग्राफी में बदलाव करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








