
पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट बिल्डिंग में धमाका, 12 लोग घायल, क्या है विस्फोट की वजह?
AajTak
पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में धमाके की खबर है. धमाका बेसमेंट में स्थित कैंटीन में हुआ जिसमें 12 लोग घायल हो गए हैं. विस्फोट की वजह गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है.
पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट बिल्डिंग में धमाका हुआ है जिसमें 12 लोगों का घायल होने की खबर है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के बेसमेंट में स्थित कैंटीन में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ. हालांकि, स्थानीय मीडिया ने बाद की रिपोर्टों में बताया कि विस्फोट एयर कंडीशनर सिस्टम की मरम्मत के दौरान हुआ.
पाकिस्तान के टीवी चैनल Samaa TV के मुताबिक, सूत्रों ने पुष्टि की है कि धमाका इमारत के सेंट्रल एयर-कंडीशनिंग सिस्टम की मरम्मत के दौरान हुआ.
अचानक हुए विस्फोट से सुप्रीम कोर्ट भवन में अफरा-तफरी मच गई. धमाके के झटकों से पूरी इमारत हिल गई, जिसके बाद वकील, जजों के स्टाफ और अन्य कर्मचारी घबराकर बिल्डिंग से बाहर भागने लगे.
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, विस्फोट से कोर्ट नंबर 6 को गंभीर नुकसान पहुंचा है. धमाके से पहले न्यायमूर्ति अली बाकर नजफी और न्यायमूर्ति शाहजाद मलिक वहां सुनवाई कर रहे थे.
स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, अधिकांश घायल कर्मचारी एसी प्लांट के पास मरम्मत के काम में लगे हुए थे. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है. बताया गया है कि बेसमेंट में स्थित कैफेटेरिया केवल सुप्रीम कोर्ट के कर्मचारियों के लिए आरक्षित है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








