
पाकिस्तान की तस्करी की साजिश हुई नाकाम, पंजाब बॉर्डर पर BSF ने पकड़े 3 ड्रोन और हेरोइन
AajTak
पंजाब में पाकिस्तान से सटी सीमा पर BSF को बड़ी कामयाबी मिली है. BSF ने अमृतसर, तरनतारन और फिरोजपुर जिलों में तीन पाकिस्तानी ड्रोन और 545 ग्राम हेरोइन का पैकेट बरामद किया. बीएसएफ की सतर्कता और तकनीकी उपायों के कारण तस्करी की कोशिशें नाकाम हो रही हैं.
पाकिस्तान अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पंजाब की सीमा से लगातार वह ड्रोन का इस्तेमाल कर हथियार और नशे की सामग्री भेजने में जुटा है. वहीं, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां नापाक मंसूबों को विफल कर दे रही है. रविवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने पंजाब में तीन पाकिस्तानी ड्रोन और एक हेरोइन का पैकेट बरामद किया है. ये कार्रवाई अमृतसर, तरनतारन और फिरोजपुर जिलों में की गई.
अमृतसर के राजाताल गांव में BSF की कार्रवाई
अमृतसर के राजाताल गांव में विशेष जानकारी के आधार पर BSF के जवानों को दोपहर करीब 12 बजे एक डीजेआई मविक-3 क्लासिक ड्रोन टूटी हालत में खेत में गिरा पड़ा मिला. यह ड्रोन पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश किया था. वहीं, दूसरा ड्रोन दाओके गांव के खेत में मिला. यह भी डीजेआई मविक-3 क्लासिक ड्रोन थी.
तरनतारन के डल गांव में BSF का एक्शन
पिछले सप्ताह पंजाब पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा था. उसके निशानदेही पर पंजाब पुलिस और BSF की संयुक्ट टीम ने 545 ग्राम के वजन का हेरोइन का पैकेट खेत से दोपहर 3 बजे के करीब बरामद किया.
फिरोजपुर के दाओके गांव में मिला ड्रोन

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








