
पाकिस्तान: इटली दूतावास में चोरी, एक हजार Schengen Visa स्टिकर्स गायब
AajTak
शेंगेन (Schengen) वीजा ऐसा वीजा है जिसके जरिए यूरोप के 26 देशों की यात्रा इस अकेले वीजा पर की जा सकती है. दरअसल शेंगेन यूरोप के पासपोर्ट फ्री जोन को कहते हैं.
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित इटली के दूतावास से करीब 1,000 शेंगेन वीजा स्टिकर्स चोरी हो गए हैं. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इस चोरी की पुष्टि की. डॉन न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए इसकी जानकारी दी.More Related News

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












