
पाकिस्तान आएंगे इमरान खान के 'करण-अर्जुन'? जेल में बंद पिता की रिहाई के मिशन में जुटे दोनों बेटे
AajTak
इमरान के बेटों को लंदन में नींद नहीं आ रही. पाकिस्तान में भी इमरान समर्थक बेचैन हैं. सवाल ये है कि क्या इमरान को बचाने के लिए उनके समर्थक सड़कों पर उतरेंगे और क्या उनका नेतृत्व इमरान के दोनों बेटे करेंगे?
इमरान खान... एक ऐसा नाम जिसको लेकर पूरी दुनिया में हाहाकार मंचा हुआ है. इमरान खान कहां हैं, कैसे हैं? जिंदा है या फिर पाक के इतिहास के दोहराते हुए मार दिए गए. ये सारे सवाल इस समय पाकिस्तान की गली-गली में शोर मचा रहे हैं. लेकिन पाकिस्तान सरकार और सेना इस शोर को दबाने में लगी हुई है.
इमरान खान की बहनें जेल से लेकर अदालत तक का चक्कर लगा रही हैं. पूर्व पीएम को चाहने वाले भी सड़कों पर निकल गए हैं. वहीं आसिम मुनीर की बैसाखी से चलने वाली शहबाज सरकार भी इमरान खान को लेकर चुप है. इमरान खान की बहनें इस मामले को चर्चा में ला चुकी हैं. अब सबकी नजरें इमरान खान के दोनों बेटों पर हैं. सुलेमान और कासिम. दोनों लंदन में हैं. लेकिन वो भी अब अपने पिता को लेकर चिंतित हो गए हैं.
पूर्व पीएम के छोटे बेटे कासिम ने X पर एक पोस्ट लिखकर शहबाज शरीफ सरकार को चेतावनी दी है. उन्होंने पूछा है कि उनके पापा कहां हैं. इसके अलावा कासिम ने दुनियाभर की सरकारों और मानवाधिकार संगठनों से इस मामले में दखल देने की गुहार लगाई है. उन्होंने अपने पिता की हत्या के अफवाहों पर विराम लगाने के लिए सबूत तक मांगे हैं.
दरअसल, इमरान खान दशकों से पाकिस्तान की सियासत में हैं. कई बार उनकी जान खतरे में पड़ी. उन पर जानलेवा हमला भी हुआ. वो एक बार गिरकर जख्मी भी हुए पर कभी भी उनके दोनों बेटे सामने नहीं आए. कभी इमरान की इतनी फिक्र नहीं की. लेकिन इस बार मामला अलग है. पिछले 3 हफ्ते से इमरान खान से किसी को नहीं मिलने दिया गया. इसे लेकर पाकिस्तान में गुस्सा है. अब सबकी नजरें इमरान खान के बेटों पर हैं कि क्या सुलेमान और कासिम अपने पिता को बचाने इस्लामाबाद आएंगे?
इमरान के बेटों के पाकिस्तान आने पर क्या बोले पार्टी प्रवक्ता
इमरान के बेटों को लंदन में नींद नहीं आ रही. पाकिस्तान में भी इमरान समर्थक बेचैन हैं. सवाल ये है कि क्या इमरान को बचाने के लिए उनके समर्थक सड़कों पर उतरेंगे और क्या उनका नेतृत्व इमरान के दोनों बेटे करेंगे? इस बारे में आजतक ने इमरान की पार्टी पीटीआई के प्रवक्ता अब्दुल समद याकूब और इमरान खान के वकील व लिगल एडवाइजर फैसल चौधरी से खास बातचीत की. अब्दुल समद याकूब ने कहा कि वह पहले भी जब आना चाहते थे तो उन्हें किसी और के जरिए सूचना दी जाती है कि अगर वह आए तो उन्हें या तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा या उनकी जान खतरे में आ जाएगी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










