
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच शांति वार्ता फिर विफल, देखें दुनिया आजतक
AajTak
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शांति वार्ता तीसरी बार फेल हुई. दोनों पक्षों में सीमा गतिरोध बरकरार है. पाकिस्तान ने कहा कि बातचीत में कोई प्रगति नहीं हुई. साथ ही चेतावनी भी दी, कहा- अगर अफगान जमीन से हमला हुआ, तो कड़ा जवाब देंगे. देखें दुनिया आजतक.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











