
'पाकिस्तान अगर अमेरिका के साथ...', हिना रब्बानी खार का सीक्रेट मेमो लीक
AajTak
पाकिस्तान की विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी खार का सीक्रेट मेमो लीक हो गया है. इसमें हिना रब्बानी खार ने अमेरिका और चीन के साथ संबंधों को लेकर सरकार को चेतावनी दी है.
पाकिस्तान आर्थिक उथल-पुथल का सामना कर रहा है. कर्ज पाने की कोशिशें कर रहे पाकिस्तान को अपने सहयोगी देशों से भी अब तक निराशा ही हाथ लगी है. पाकिस्तान को कर्ज तो मिल नहीं रहा, अब विदेश नीति को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी खार के बीच हुई चर्चा का एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड लीक हो गया है.
हिना रब्बानी खार के जिस सीक्रेट मेमो के महत्वपूर्ण अंश लीक हुए हैं, उसका शीर्षक 'पाकिस्तान के मुश्किल विकल्प' है. इस सीक्रेट मेमो के महत्वपूर्ण अंश से संबंधित अमेरिकी खुफिया दस्तावेज डिसकॉर्ड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर लीक हो गए हैं. इस सीक्रेट मेमो में चीन का भी जिक्र है. इसमें हिना रब्बानी खार ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान को अमेरिका और पश्चिम को खुश करने की कोशिशों से बचना चाहिए.
इस इंटरनल सीक्रेट मेमो में हिना रब्बानी खार ने साफ कहा है कि पाकिस्तान अब पड़ोसी चीन और अमेरिका को लेकर बीच का रास्ता अपनाने की कोशिश नहीं कर सकता. हिना ने कहा है कि पाकिस्तान अगर अमेरिका के साथ रिश्ते मजबूत करने की कोशिश करता है तो उसे चीन के साथ संबंधों का त्याग करना पड़ेगा जिसके साथ उसकी वास्तविक रणनीतिक भागीदारी है.
हालांकि, ये रिपोर्ट कब की है, इसका जिक्र नहीं किया गया है. पाकिस्तानी विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी खार के सीक्रेट मेमो तक अमेरिका की पहुंच को लेकर भी किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है. लीक हुए इन दस्तावेजों को लेकर पाकिस्तान या उन अधिकारियों की तरफ से किसी भी तरह का कोई बयान नहीं आया है जिनका जिक्र इस रिपोर्ट में है.
लीक हुए पाकिस्तान से संबंधित 17 फरवरी के एक अन्य दस्तावेज में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक अधीनस्थ के साथ यूक्रेन युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र में मतदान पर चर्चा का जिक्र है. इस दस्तावेज के मुताबिक अधीनस्थ ने शरीफ को संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करना पाकिस्तान की स्थिति में बदलाव का संकेत देगा. इससे रूस के साथ ट्रेड और ऊर्जा की डील को लेकर बातचीत पर नकारात्मक असर पड़ेगा.
गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन युद्ध को लेकर प्रस्ताव पर 23 फरवरी को मतदान हुआ था. पाकिस्तान भी उन 32 देशों में से एक था जिन्होंने 23 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन मुद्दे पर हुए मतदान में हिस्सा नहीं लिया था. ये रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिका पहले ही कह चुका है कि उसे पाकिस्तान के रूस से तेल आयात करने के फैसले पर कोई आपत्ति नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








