
'पाकिस्तानी रॉकेट का हमारे पास कोई जवाब नहीं था,' तालिबान ने पहली बार माना, कहा- सिर्फ कलाश्निकोव राइफलों से...
AajTak
अफगानिस्तान ने रक्षा के मोर्चे पर अपनी कमजोरियों को मानते हुए कहा है कि अब सिर्फ कलाश्निकोव से वतन की रक्षा नहीं की जा सकती है. इसके लिए अब आधुनिक हथियारों की जरूरत है. अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को पंजाब के नाम से संबोधित किया और कहा कि आमने-सामने की लड़ाई में हमने उनको शिकस्त दे दी.
अफगानिस्तान ने पहली बार माना है कि पाकिस्तान के साथ हुई हाल की लड़ाई में वह अपने लोगों की रक्षा करने में सफल नहीं रहा. तालिबान के एक मंत्री ने काबुल में छात्रों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को 'पंजाब' के नाम से संबोधित किया और कहा, "हम ‘पंजाब’ के हमलों से खुद का बचाव करने में असमर्थ साबित हुए."
अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्री और तालिबानी नेता हबीबुल्लाह आगा ने कहा कि कलाश्निकोव राइफलों से वतन को दिफा (रक्षा) करने का समय अब खत्म हो गया है. हबीबुल्लाह आगा ने कहा, "आज वतन की रक्षा कलाश्निकोव जैसे साधारण हथियारों से संभव नहीं है. रक्षा के लिए अब भारी तोपखाने, बम और लड़ाकू विमानों की आवश्यकता है."
गौरतलब है कि तालिबान ने कभी इन्हीं कलाश्निकोव राइफलों के दम पर सोवियत रूस, अमेरिका जैसे ताकतों को परास्त कर दिया था.
लेकिन हबीबुल्लाह आगा कहा कि अब ये दौर समाप्त हो गया है और मुल्क को जंग के नए सामानों की जरूरत है.
तालिबान के शिक्षा मंत्री हबीबुल्लाह आगा ने बताया कि इस पाकिस्तान के सामने अफगानिस्तान की असमर्थता का कारण तालिबान के पास आधुनिक तकनीक और जंग के नए साजो-सामान का अभाव है.
हालांकि तालिबान के मंत्री ने दावा किया कि आमने-सामने की लड़ाई में पाकिस्तान भागने को मजबूर हुए.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












